145592-beneficiaries-get-kovid-19-vaccine
145592-beneficiaries-get-kovid-19-vaccine

145592 लाभार्थियों को लगा कोविड-19 का टीका

16/04/2021 145592 लाभार्थियों को लगा कोविड-19 का टीका सिवनी,16 अप्रैल(हि.स.)। जिले में 16 जनवरी 21 से 15 अप्रैल 21 तक 124875 लाभार्थियों को कोविड-19 टीके से टीकाकृत किया गया है। जिले में वैक्सीनेशन 07 जगहों पर किया जा रहा है। जो सतत रूप से जारी है। वहीं टीका महोत्सव में 20717 लाभार्थियों को कोविड-19 टीके से टीकाकृत किया गया है। कुल 145592 लोगों को टीकाकृत किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.के.सी.मेश्राम ने जानकारी कि कोविड-19 वैक्शीनेशन 07 केन्द्रो में सतत रूप से जारी है। आगे बताया कि जिले में टीकाकरण जिनमें हेल्थ केयर वर्कर को 8752 प्रथम ड़ोज एवं 5526 सेकंड डोज , फ्रंटलाइन वर्कर को 4657 प्रथम डोज एवं 3637 सेकंड डोज लगा है। इसी प्रकार सीनियर सिटीजन 45 साल से 59 साल तक को 42757 प्रथम रोज एवं 605 को सेकंड डोज लगा है। सीनियर सिटीजन 60 साल से अधिक उम्र वाले को प्रथम डोज 55649 एवं सेकंड डोज 3302 लगा है। इस प्रकार से जिला सिवनी में अभी तक कुल मिलाकर 124875 लाभार्थियों को कोविड-19 टीके से टीकाकृत किया गया है। आगे बताया गया कि जिले में 11 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल 21 तक टीका महोत्सव जिला सिवनी में मनाया गया। जिसमें जिला सिवनी के समस्त विकासखंड एवं शहरी क्षेत्र में जनता ने काफी सहयोग किया जिसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले जनता समुदाय ने बढ़ चढ़कर इस टीकाकरण महोत्सव में भाग लिया एवं कोविड-19 अभियान को सफल बनाने में पूरा प्रयास किया। 11 अप्रैल से 15 अप्रैल तक टीकाकरण महोत्सव में 20717 लाभार्थियों को कोविड-19 टीके से टीकाकृत किया गया। अब प्रत्येक रविवार ,मंगलवार, शुक्रवार को जिला अस्पताल परिसर में कोविड-19 टीकाकरण होगा। मंगलवार और शुक्रवार को बच्चों का नियमित टीकाकरण होगा। हिन्दुस्थान समाचार/रवि सनोडिया

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in