141805-people-vaccinated-in-ratlam-district-in-two-phases-so-far
141805-people-vaccinated-in-ratlam-district-in-two-phases-so-far

अब तक हुए दो चरणों में रतलाम जिले में 141805 लोगों का हुआ वैक्सीनेशन

रतलाम, 30 अप्रैल (हि.स.)। कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत रतलाम जिले में अब तक कुल 141805 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया है। 16 जनवरी से 29 अप्रैल तक की अवधि में वैक्सीनेशन के लिए दो चरणों में हुए कुल वैक्सीनेशन के तहत 121881 लोगों को पहला डोज तथा 19924 को दूसरा डोज दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार इस दौरान जिले के आलोट विकासखंड में 16796 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ, जिनमें 14713 को पहला डोज तथा 2083 को दूसरा डोज दिया गया। बाजना विकासखंड में 6380 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ, जिसमें 5507 को पहला डोज तथा 873 को दूसरा डोज दिया गया। जावरा विकासखंड में 20346 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ, जिसमें 17700 को पहला डोज तथा 2646 को दूसरा डोज दिया गया। इसी तरह पिपलोदा विकासखंड में 10678 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ, जिसमें 9584 को पहला डोज तथा 1094 को दूसरा डोज दिया गया। सैलाना विकासखंड में 7205 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ जिसमें 6132 को पहला डोज तथा 1073 को दूसरा डोज दिया गया। रतलाम ग्रामीण में 14567 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ, जिसमें 13459 को पहला डोज तथा 1108 को दूसरा डोज दिया गया। रतलाम शहर में 65833 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ, जिसमें 54786 को पहला डोज तथा 11047 को दूसरा डोज दिया गया। इस अवधि में जिले के हेल्थ केयर वर्कर में 7398 को पहला डोज तथा 5060 को दूसरा डोज दिया गया। इसी प्रकार 8126 एफएलडब्ल्यू को पहला डोज तथा 4850 को दूसरा डोज दिया गया। 45 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम आयु वर्ग में पहला डोज 58074 लोगों को तथा दूसरा डोज 1640 लोगों को दिया गया। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 48283 लोगों को पहला डोज तथा 8374 को दूसरा डोज दिया गया। उल्लेखनीय है कि पहले चरण में 26 फरवरी तक जिले के 15823 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ था। एक मार्च से 29 अप्रैल तक की अवधि में 125982 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/शरद जोशी/वीरेन्द्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in