मनुष्य का जन्म बहुत ही पुण्य से मिलता है इसे व्यर्थ न गवाएं मुनिश्री
मनुष्य का जन्म बहुत ही पुण्य से मिलता है इसे व्यर्थ न गवाएं मुनिश्री

मनुष्य का जन्म बहुत ही पुण्य से मिलता है इसे व्यर्थ न गवाएं: मुनिश्री

ग्वालियर, 19 जनवरी (हि.स.)। मनुष्य जीवन बहुत ही पुण्य से मिलता है, इसे व्यर्थ न गवाए, लेकिन आज मनुष्य तीन निशानों रोटी, कपड़ा, मकान को प्राथमिकता दे रहा है। सिकंदर चालीस घोड़ों पर तिजोरी को लूट कर ले गया था उसके पास धन-संपदा का अथाह भंडार था, लेकिन जब उसकी मौत हुई उसने अंत समय में सभी को दिखाने के लिए अपने दोनों हाथ बाहर करवाए थे, जिसका मतलब था कि इस संसार की कोई भी वस्तु को आप अपने साथ नहीं ले जा सकते यहां तक की सुईं की नोंक व धागा भी साथ नहीं जाता। कफन में जेब नहीं होती और कब्र में अलमारी नहीं होती। यह विचार मेडिटेशन गुरु मुनिश्री विहसंत सागर महाराज ने मंगलवार को डीडी नगर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहे। मुनिश्री ने कहा कि मनुष्य को पुरुषार्थ बताए हैं, जिसके अनुसार वह कार्य करे। मुनिश्री ने कहा कि भावना से सफलता मिलती है। विधायक मुन्नालाल ने मुनिश्री का कमंडल लेकर पद विहार कराया: जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि मुनिश्री विहसंत सागर महाराज ससंघ का डीडी नगर से पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया। मुनिश्री विहसंत सागर महाराज के पद विहार में विधायक मुन्नालाल गोयल ने कमंडल लेकर कदम से कदम चलकर विहार कराया। मुनिश्री का रात्रि विश्राम मालनपुर में होगा। मुनीश्री 23 को भिंड और 25 को इटावा के पास अनुप्रेक्षा जैन तीर्थ पहुँचेंगे यहाँ 26 को नवनिर्माण तीर्थ का भूमिपूजन जैतपुरा करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/शरद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in