बड़वानी जिले में फिर मिले कोरोना के 12 नये मामले
बड़वानी, 23 जुलाई (हि.स.)। बड़वानी जिले में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां बुधवार देर रात 12 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर 301 हो गई है। इसमें से 203 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये हैं, जबकि अब 93 लोगों का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है। वहीं, जिले में अब तक पांच लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे ने गुरुवार को बताया कि जिन 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसमें लखनगांव का 32 वर्षीय पुरुष, राजपुर का 34 वर्षीय पुरुष एवं 7 वर्षीय बालक, निवाली की 16 वर्षीय एवं 17 वर्षीय बालिका, खेतिया की 36 वर्षीय महिला, 59 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय महिला, पानसेमल का 62 वर्षीय पुरुष, सेंधवा का 47 वर्षीय पुरुष सम्मिलित है। हिन्दुस्थान समाचार / राजेश-hindusthansamachar.in