नागदाः एनकाउंटर में मारे गए शेरुलाला के बदमाश बेटों के आलीशान भवन जमींदोज
नागदाः एनकाउंटर में मारे गए शेरुलाला के बदमाश बेटों के आलीशान भवन जमींदोज

नागदाः एनकाउंटर में मारे गए शेरुलाला के बदमाश बेटों के आलीशान भवन जमींदोज

उज्जैन/नागदा, 23 जुलाई (हि.स.)। जिले में नागदा नगर में लगभग 23 वर्ष पहले इंदौर के पास एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात अपराधी शेरूलाला के दो बदमाश बेटों के आलीशान भवनों को प्रशासन ने गुरुवार सुबह जमींदोज कर दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने दो मकानों पर जेसीबी चलाई। सुबह लगभग 7 बजे प्रशासन का अमला पुलिस के साथ शहर की राजीव कॉलोनी में जब पहुंचा तो लोग हक्के बक्के रह गए। पहली बार शहर में प्रशासन ने मुस्तेदी के साथ इतनी बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। कार्यवाही के दौरान पथराव की घटना के भी समाचार मिले हैं। जानकारी के अनुसार प्रशासन ने सलमान लाला एवं उसके भाई शेरदिल लाला के दो मकानों को निशाना बनाया है। नगर पालिका नागदा ने एक सप्ताह पहले एक नोटिस जारी कर भवन निर्माण एवं भूमि से संबधित दस्तावेज मांगे थे। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर प्रशासन ने कड़ा रूख अपनाया और कार्यवाही को अंजाम दिया। जिला मुख्यालय उज्जैन से लगभग 100 से भी अधिक पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाला और मकानों को ध्वस्त किया। सलमान लाल के नाम पुलिस में कई प्रकरण दर्ज है। गत दिनों 9 जून 2019 शहर के प्रेमराजावत पर प्राणघातक हमला के आरोप में सलमान पर धारा 307 में प्रकरण दर्ज हुआ था। बाद में वह फरार हुआ और पुलिस ने इनाम भी घोषित किया था। 27 जून 2019 को पुलिस जब उसे खाचरौद में पकडऩे गई थी, तब वह भाग निकला था। इस कार्यवाही में पुलिस से उसकी सांठगांठ का मामला भी सामने आया था और खाचरौद का एक पुलिस अधिकारी संस्पेड हुआ था। हाल में 27 मई को पुलिस ने उसे नागदा से दबोचा था। इस दौरान उसके मकान से कई अवैध हथियार मिले थे। सलमान अभी जेल में हैं। जानकारी के अनुसार सलमान एवं शेर दिल किसी जमाने के कुख्यात अपराधी शेरूलाला के बेटे हैं। इन्होंने शहर के बीचो बीच राजीव कॉलोनी में आलीशान बंगले बना रखे थे। शेरूलाला का एनकाउंटर इंदौर के पास 1997 में हुआ था। हिन्दुस्थान समाचार/ कैलाश सनोलिया-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.