
ग्वालियर, 03 अक्टूबर (हि.स.)। इस बार अक्टूबर माह में चार ग्रह अपना घर बदलने जा रहे हैं। साथ ही अक्टूबर माह में 31 में से 12 दिन आमजन के लिए बेहद ही खास होने वाले हैं। ज्योतिष में ग्रह नक्षत्रों की चाल कथा गोचर का बहुत ही महत्व है। ग्रहों के एक राशि से दूसरी राशि में जाने पर उसका प्रभाव राशियों के साथ-साथ देश दुनिया पर भी पड़ता है, जिसमें इस अक्टूबर का महीना बहुत खास रहने वाला है क्योंकि इसमें 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन होने के साथ-साथ इस पूरे माह में 12 सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहे हैं जो कि शुभ कार्य करने के लिए विशेष फलदाई माने जाते हैं। इस योग में किया गया कार्य पूर्ण फलदाई होता है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार अक्टूबर का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत विशेष रहने वाला है। इसमें 4 ग्रह मंगल, बुध, शुक्र व सूर्य राशि परिवर्तन कर रहे हैं। साथ ही इस माह में 31 में से 12 दिन बेहद खास शुभ सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहे हैं जिसमें किया गया हर शुभ कार्य मनचाहा फल प्रदान करने वाला है। शास्त्रों में जिन योग को सबसे शुभ माना जाता है उनमें सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, गुरु पुष्य योग, रवि पुष्य योग, अमृत सिद्धि योग, राजयोग एवं दो पुष्कर योग शामिल हैं। इनमें सर्वार्थ सिद्धि योग को सर्वाधिक महत्व दिया गया है। यह नक्षत्र तिथि और वार के परस्पर सहयोग से बनते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस शुभ योग में मनचाहा वरदान भी मिलता है और इस योग में किया गया कार्य पूर्ण रूप से सफल होता है। इसमें भूमि, गहने, नौकरी, परीक्षा नामांकन के लिए यह योग विशेष फलदाई होता है। सर्वार्थ सिद्धि योग इस प्रकार रहेंगे: दो, चार, छह, सात, नौ, ग्यारह, सत्रह, उन्नीस, तैईस, चौबीस, उन्नतीस और तीस अक्टूबर मंगल, बुध, शुक्र, सूर्य के राशि बदलने से आईटी सेक्टर और चिकित्सा क्षेत्र में जुड़े बड़े आयाम सामने आएंगे। सूर्य देव 17 अक्टूबर कन्या से तुला में जाएंगे और 16 नवंबर तक रहेंगे। वही मंगल 4 अक्टूबर से मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। बुध 14 अक्टूबर से सुबह 6.30 पर तुला राशि में बक्री होंगे और 3 नवंबर को रात्रि 11.15 पर पुन: मार्गी होंगे। बुध तुला राशि पर एक माह 24 दिन तक गोचर करेंगे। उसके बाद 28 नवंबर की सुबह 7.02 पर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र 23 अक्टूबर को सिंह राशि से कन्या राशि में गोचर करेंगे जो 17 नवंबर तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। इसके बाद शुक्र कन्या से तुला राशि में पहुंचेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/शरद-hindusthansamachar.in