back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kerala New Name: अब केरल का नाम होगा ‘केरलम’, विधानसभा में सर्वसम्मति से पास हुआ प्रस्ताव

Kerala New Name: केरल विधानसभा ने बुधवार को एकमत होकर प्रस्ताव पारित कर केन्द्र सरकार से राज्य का नाम केरल के स्थान पर केरलम किए जाने का अनुमोदन किया है।

तिरुवनंतपुरम, हि.स.। केरल विधानसभा ने बुधवार को एकमत होकर प्रस्ताव पारित कर केन्द्र सरकार से राज्य का नाम केरल के स्थान पर केरलम किए जाने का अनुमोदन किया है।

प्रस्ताव मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने विधानसभा में किया पेश

संविधान और सभी आधिकारिक रिकॉर्ड में केरलम नाम किए जाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने विधानसभा में पेश किया। विधेयक को पेश करते समय मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि मलयालम भाषा के आधार पर राज्य का गठन हुआ है। मलयालम में केरल को हम केरलम कहते हैं लेकिन संविधान में राज्य का नाम केरल है।

अनुच्छेद 3 के तहत राज्य का नाम केरलम करे

उन्होंने आगे कहा कि यह विधानसभा एकमत होकर केन्द्र सरकार से अनुशंसा करती है कि वह तुरंत संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत राज्य का नाम केरलम करे। साथ ही हम यह भी मांग करते हैं कि संविधान की आठवीं अनुसूची में दर्ज सभी भाषाओं में राज्य का नाम केरलम किया जाना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

केरल का नाम अब केरलम, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, राज्य विधानसभा को भेजा जाएगा विधेयक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केरल अब आधिकारिक तौर पर ‘केरलम’ के नाम से जाना जाएगा। मोदी कैबिनेट ने मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को इस ऐतिहासिक...
spot_img

Latest Stories

International Women’s Day 2026: पहली बार कब मनाया गया था महिला दिवस? जानिए क्यों पड़ी इसकी जरूरत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दुनिया भर में हर साल...

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...