नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सेक्स स्कैंडल केस में फसे प्रज्वल रेवन्ना की मुसीबते बढ़ती जा रही हैं। जहां एक तरफ उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हुआ है, वहीं उनका पूर्व ड्राइवर कार्तिक गायब हो गया है। कार्तिक ने ही भाजपा नेता को रेवन्ना के कथित वीडियो वाली पेन ड्राइव सौंपी थी। इससे पहले हासन सांसद और लोकसभा चुनाव 2024 में NDA उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना ने खुद पर लगे आरोपों को लेकर कहा था कि जांच होने के बाद सच सबके सामने आ जाएगा।
पेन सौंपने वाला ड्राइवर हुआ लापता
आरोपी प्रज्वल रेवन्ना का पूर्व ड्राइवर, जिसने महिलाओं के साथ नेता के यौन शोषण के वीडियो वाली पेन ड्राइव भाजपा नेता देवराजे गौड़ा को दी थी, एसआईटी नोटिस के बाद गायब हो गया है। ड्राइवर कार्तिक ने प्रज्वल रेवन्ना के साथ 13 साल तक काम किया था और एक साल पहले एक कथित जमीन सौदे को लेकर उसका उससे झगड़ा हो गया था। पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी आरोप लगा रहे हैं कि ड्राइवर के लापता होने के पीछे कुछ प्रभावशाली नेता हैं, उन्होंने उप मुख्यमंत्री शिवकुमार की ओर इशारा करते हुए सवाल उठाया है कि कार्तिक को मलेशिया किसने भेजा था।
लुक आउट नोटिस हुआ जारी
बता दें कि क्योंकि प्रज्वल एसआईटी के सामने पेश नहीं हुए इसलिए गृह मंत्रालय की तरफ से उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है। अब जैसे ही वह भारत में लैंड करने उन्हें तुरंत अरेस्ट करके एसआईटी के सामने पेश कर दिया जाएगा।
क्या बोले प्रज्वल रेवन्ना
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देव गौड़ा के पोते, प्रज्वल रेवन्ना ने ‘एक्स’ पर लिखा कि मैं फिलहाल बेंगलोर में नहीं हूं, जिसके कारण जांच का हिस्सा नहीं बन पाया मैंने बेंगलोर सीआईडी से अपने वकील द्वारा बात कर ली है। सच जल्द ही सामने होगा।
क्या है मामला
पूर्व मंत्री और एमएलए एचडी रेवन्ना और उसके बेटे प्रज्वल के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की गई है। यह शिकायत उनकी रिश्तेदार व घर में खाना बनाने का काम करने वाली महिला द्वारा की गई है। महिला ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। साथ ही महिला का कहना है कि प्रज्वल उनकी बेटी को वीडियो कॉल करता था और आपत्तिजनक तरीके से बात करता था। जिसके बाद उन्होंने प्रज्वल का नंबर ब्लॉक करवा दिया।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





