back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Opposition Meeting: ‘INDIA’ की बैठक के बाद नीतीश कुमार और जयंत चौधरी नाराज, जानें क्या है पूरा ममला?

INDIA Meeting: बेंगलुरु में हुई बैठाक में विपक्षी गठबंधन को I.N.D.I.A यानी इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव एलायंस नाम दिया गया। नाम समने आने के बाद अब कई विवाद समने आ रहे है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। Opposition Party Meeting: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष एकजुट हो कर सत्ताधारी पार्टी बीजेपी का मुकाबला करने की तैयारी कर रहा है। इसी क्रम में विपक्ष ने बेंगलुरु में 17-18 जुलाई को कांग्रेस की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया। विपक्ष की इस बैठक में 26 दलों के नेता शामिल हुए थे। इससे पहले विपक्षी एकता की एक बैठक बिहार की राजधानी पटना में हुईं थी। बेंगलुरु में हुई बैठाक में विपक्षी गठबंधन को I.N.D.I.A यानी इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव एलायंस नाम दिया गया। अब इस नाम और बैठक को लेकर कई राज समने आ रहे है। एक तरफ जहां नीतीश कुमार ने इस नाम का विरोध किया, तो वहीं जयंत चौधरी ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी पर ZERO discussion हुआ है।

विपक्ष की बैठक के बाद जयंत ने दी प्रतिक्रिया

बेंगलुरु में हुई बैठक को लेकर जयंत चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “बेंगलुरु में हुई विपक्ष की बैठक की अंदरुनी जानकारी। बैठक में हर नेता ने लोगों के मुद्दों और एजेंडे के बारे में बात की है। बैठक में देश की चुनौतियों के बारे में बात की गई है। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी पर ZERO discussion हुआ है।” जयंत चौधरी के इस ट्वीट ने यूपी में सियासी हलचल बढ़ा दी है।

नाम को लेकर नाराज नीतीश कुमार

सूत्रों द्वारा प्राप्त जनकारी के अनुसार, बेंगलुरु में हुई विपक्षी गठबंधन की बैठक में नीतीश कुमार ने INDIA नाम पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि इस नाम का क्या मतलब है? हालांकि नीतीश कुमार को इसके अंग्रेजी में नाम को लेकर आपत्ति थी। इतना ही नहीं कहा ये भी जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से गठबंधन के नाम पर भी कोई चर्चा नहीं की गई, ऐसे में नीतीश इससे भी परेशान हैं। अभी तक सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने में नीतीश कुमार की बड़ी मिका रही है। लेकिन अब जानकारों का कहना है कि, कांग्रेस ने जिस तरह से गठबंधन को हाईजैक किया, उससे जदयू और आरजेडी नेताओं में नाराजगी है। 

बीजेपी का दावा नीतीश कुमार है नाराज

बेंगलुरु से नीतीश कुमार, लालू यादव और तेजस्वी यादव बैठक के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी शामिल नहीं हुए। जिसके बाद बीजेपी का दावा है कि नीतीश कुमार नाराज होकर बेंगलुरु से लौट आए। हालांकि, गठबंधन के नेताओं की ओर से बताया गया कि नीतीश, लालू और तेजस्वी को फ्लाइट पकड़नी थी। इसलिए वे जल्दी लौट आए थे।  

विपक्षी गठबंधन के नाम पर बढ़ रही हलचल

आपको बता दें बेंगलुरु में 17-18 जुलाई को कांग्रेस की अध्यक्षता में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में विपक्षी गठबंधन को I.N.D.I.A यानी ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव एलायंस’ नाम दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में विपक्षी गठबंधन का नाम टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने सुझाया था। जिसपे राहुल गांधी ने अपना समर्थन दिया था। अब विपक्षी गठबंधन के इस नाम को लेकर सियासी हलचल बढ़ रही है। जहां एक तरफ कांग्रेस इसको राहुल गांधी का विचार बता रही तो वहीं TMC ममता बनर्जी को इस नाम का श्रेय दे रही है।

मुंबई में होगी अगली बैठक

बेंगलुरु में गठबंधन की बैठक के बाद तय हुआ है कि अगली बैठक मुंबई में हो सकती है। बेंगलुरु बैठक में सुझाव दिया गया है कि गठबंधन का एक चेयरपर्सन (संयोजक) होना चाहिए। बताया जा रहा है कि इस मुद्दे पर मुंबई में चर्चा होगी और एक नाम पर मुहर लगेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। Nitish Kumar सरकार ने नया नियम लागू करने का...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵