back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीएम सिद्धारमैया बोले, प्रज्वल रेवन्ना ने विदेश जाने के लिए विशेषाधिकारों का किया दुरुपयोग!

प्रज्वल रेवन्ना के डिप्लोमैटिक पासपोर्ट को रद्द करने के लिए सिद्धारमैया ने पीएम मोदी को दोबारा लिखी चिट्ठी। विदेश मंत्रालय को भी इसी मुद्दे पर लिखा पत्र।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को प्रधानमंत्री को पत्र लिख कहा कि जनता दल सेक्यूलर के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के डिप्लोमैटिक पासपोर्ट को रद्द कर दिया जाए। बता दें कि प्रज्वल रेवन्ना कथित तौर पर कई महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपो का सामना कर रहे हैं।

सिद्धारमैया ने दोबारा लिखा पीएम को पत्र

सीएम सिद्धारमैया ने पीएम मोदी को लिखे अपने पत्र में कहा कि हासन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना का 27 अप्रैल को अपने डिप्लोमैटिक पासपोर्ट का इस्तेमाल करते हुए विदेश भागना एक शर्मनाक हरकत है। उन्होंने कहा कि प्रज्वल के खिलाफ पहला संगीन आरोप लगने के पहले ही प्रज्वल विदेश के लिए रवाना हो गए। सिद्धारमैया ने आरो लगाए कि प्रज्वल रेवन्ना ने डिप्लोमैटिक अधिकारों का देश से फरार होने के लिए गलत तरीक से इस्तेमाल किया है, ताकि वह कानूनी कार्रवाई से बच सकें।

विदेश मंत्रालय को भी लिखा जा चुका है पत्र

सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्रालय को कर्नाटक सरकार ने पत्र लिखकर हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना के डिप्लोमैटिक पासपोर्ट की रद्द करने की बात कही है। सिद्धारमैया ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि प्रज्वल रेवन्ना खुद को अभी तक छुपाए रखने में कामयाब है, जबकि उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस और ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है।

पीएम को लिखे पिछले पत्र पर सिद्धारमैया की प्रतिक्रिया

सीएम सिद्धारमैया ने पीएम मोदी को लिखे अपने पिछले पत्र को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह काफी निराशाजनक है कि पहले भी पीएम को उनके द्वारा पासपोर्ट रद्द करने की गुजारिश की गई थी, लेकिन जहां तक उन्हें जानकारी है मामले पर कोई संतोषजनक कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने पीएम मोदी से गुजारिश करते हुए कहा कि इस मामले को गंभीरता से लें और जनता दल सेक्यूलर के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के डिप्लोमैटिक पासपोर्ट को कैंसल करें।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक, बोले- ‘हाईकमान जो कहेगा वही मानूंगा’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...