Karnataka Crime: शख्स ने दोस्त का काटा गला फिर पिया खून, पत्नी से अफेयर के शक में वारदात को दिया अंजाम

शख्स को शक था कि उसके दोस्त के साथ उसकी पत्नी का अफेयर चल रहा है, जिसके बाद अवैध संबंधों के शक में उसने अपने दोस्त का गला काट दिया।
Karnataka Crime News
Karnataka Crime News

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। कर्नाटक से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने पहले अपने देस्त का गला काट दिया। इतना ही नहीं उसके बाद शख्स ने उसका खून भी पी लिया। शख्स को शक था कि उसके दोस्त के साथ उसकी पत्नी का अफेयर चल रहा है, जिसके बाद अवैध संबंधों के शक में उसने अपने दोस्त का गला काट दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया।

गला काटकर पीया खून

शख्स ने  अपने दोस्त का गला काटकर खून पी लिया। उसने पूरी वारदात का वीडियो अपने दोस्त से बनाने के लिए भी कहा। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित जिंदा बच गया है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

क्या है पूरा मामला? 

यह मामला कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर का है, यह घटना उस दौरान सामने आई जब इस पूरी घटना को शख्स के ही दूसरे दोस्त ने कैमरे में रिकॉर्ड किया। पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी का नाम विजय है, विजय को शक था कि उसके दोस्त मारेश का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इसके बाद विजय ने अपने दोस्त मारेश को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद विजय ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से मारेश का गला काट दिया, विजय के दूसरे दोस्त जॉन ने इस पूरी वारदात का मोबाइल फोन में वीडियो बना लिया। वीडियो में विजय खून पीते हुए दिख रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

इस खौफनाक क्राइम के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पीड़ित मारेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब वह वापस घर लौट गया है।  साथ ही पुलिस इस मामले की जांच करने में जुट गई है। 

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in