Karnataka Election Result: कांग्रेस की जीत से गदगद हुए खरगे, कहा- ये जनता की जीत है

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली जबरदस्त जीत से खुश राहुल गांधी ने जनता को धन्यवाद किया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को इस चुनाव में बहुत लाभ मिला है।
Karnataka Election Result: कांग्रेस की जीत से गदगद हुए खरगे, कहा- ये जनता की जीत है

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी को अपार बहुमत की तरफ बढ़ता हुआ देखकर राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस की यह जीत, जनता की जीत है।

कर्नाटक की जनता को धन्यवाद
खड़गे ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस सरकार बनाने के बाद राज्य की जनता से किए अपने पांचों वादे को पूरा करेगी। पार्टी पर भरोसा जताने के लिए हम कर्नाटक की जनता को धन्यवाद देते हैं। आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत जनता की जीत है। कर्नाटक की जनता ने भ्रष्ट सरकार को नकार दिया है। हमने जो वादे किए हैं, उसे पूरा करेंगे।

विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा
उन्होंने कहा कि आने वाले दूसरे राज्यों में भी कांग्रेस सरकार बनाएगी। एक सवाल का जवाब देते हुए खड़गे ने कहा कि विधायक दल की बैठक के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी। चुनाव आयोग के अनुसार कांग्रेस पार्टी 74 सीटों पर अभी आगे चल रही है, जबकि 62 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी 30 सीटों पर आगे चल रही है और 34 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in