back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिजाब बैन पर कर्नाटक से सामने आया बड़ा अपडेट, शिक्षा मंत्री ने स्टूडेंट के हित को लेकर कही ये बात

शिक्षा मंत्री ने कहा कि मधु बंगारप्पा कर्नाटक की नई सरकार हिजाब बैन को हटाने के संबंध में कानूनी रूप से काम करेगी। साथ ही कानून विभाग भी इस संबंध में कार्रवाई करेगा।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से लगातार इस बात पर चर्चा जारी है कि अब कर्नाटक सरकार बीजेपी के शासन के दौरान लगे हिजाब बैन को हटाएगी या नहीं। हालांकि, इस बारे में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी बयान में कहा था कि उनकी सरकार इस मामले पर विचार करेगी, बहरहाल किसी भी नेता ने खुलकर इस पर कुछ नहीं कहा। इस मुद्दे पर कुछ दिन पहले मंत्री प्रियांक खड़गे ने भी बयान था कि उनकी सरकार उन सभी विधेयक को खारिज करेगी, जो जनता के हित में नहीं है। अब इसी कड़ी में कर्नाटक के शिक्षा मंत्री का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि सरकार तुरंत हिजाब से बैन नहीं हटा सकती है, हम इस संबंध में जो भी कार्रवाई करेंगे, उसका अंतिम फैसला छात्रों के हित में लिया जाएगा।

आदेश तुरंत नहीं किया जा सकता खारिज

कर्नाटक के शिक्षा मंत्री मुध बंगारप्पा ने सीएम सिद्धारमैया से मुलाकात करने के एक दिन बाद कहा कि उनकी सरकार बीजेपी सरकार द्वारा शिक्षा सिस्टम में किए बदलाव को सही तरीके से लागू करेगी। इसके अलावा जब उनसे हिजाब से बैन हटाने के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार का आदेश तुरंत खारिज नहीं किया जा सकता है। कर्नाटक की नई सरकार हिजाब बैन को हटाने के संबंध में कानूनी रूप से काम करेगी। साथ ही कानून विभाग भी इस संबंध में कार्रवाई करेगा, उन्होंने कहा कि हिजाब से जुड़ा अंतिम निर्णय सभी विद्यार्थियों के हित में लिया जाएगा।

बीजेपी सरकार ने लगाया था हिजाब पर बैन

बता दें कि कर्नाटक में बीजेपी सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब बैन कर दिया था, सरकार के इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी, इस संबंध में कोर्ट ने 15 मार्च 2022 को सरकार के फैसले सही मानते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनकर नहीं जाया सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘भाड़े के पहलवानों से अखाड़ा नहीं जीत सकते’ संजय निषाद ने अखिलेश यादव के 100 विधायक वाले ऑफर पर किया हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के 100 विधायक लाकर मुख्यमंत्री बनने के ऑफर पर...
spot_img

Latest Stories

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵