Karnataka Election Result: कर्नाटक की हार से 2024 में BJP की राह होगी मुश्किल, जानिए दक्षिण की राजनीति का गणित

भाजपा की कर्नाटक में हार के बाद बीजेपी के पास दक्षिण में एक भी राज्य में सरकार नहीं रहेगी। जिसका असर 2024 के आम चुनाव पर भी दिखेगा।
Karnataka Election Result: कर्नाटक की हार से 2024 में BJP की राह होगी मुश्किल, जानिए दक्षिण की राजनीति का गणित

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। कर्नाटक चुनाव के नतीजे आज यानी शनिवार 13 मई को आ रहे हैं। रुझानों में कांग्रेस आगे चल रही है। रुझानों के अनुसार कर्नाटक में कांग्रेस बड़ी पार्टी बन कर उभर रही है और स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाती हुई नजर आ रही है।

साउथ राज्य के चुनावी नतीजों का अगले साल के लोकसभा चुनावों पर असर होगा। भाजपा की कर्नाटक में हार के बाद बीजेपी के पास दक्षिण में एक भी राज्य में सरकार नहीं रहेगी। जिसका असर 2024 के आम चुनाव पर भी दिखेगा।

कर्नाटक में हो सकता है नुकसान

भाजपा अगर कर्नाटक चुनाव हारती है तो साल 2024 के आम चुनाव में पार्टी की सीटें कर्नाटक में कम हो सकती हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में कर्नाटक की 28 सीटों में से भाजपा ने 25 और निर्दलीय प्रत्याशी ने एक सीट जीती थी जिसको भाजपा ने समर्थन दिया था। वहीं कांग्रेस और जेडीएस को 1-1 सीट मिली थी। इस बार कर्नाटक चुनाव में भाजपा की हार होती है तो राज्य में 2019 के चुनाव जैसे नतीजे पाना मुश्किल होगा और कांग्रेस को फायदा हो सकता है। 

दक्षिण भारत में भाजपा की राह में कांटे

दक्षिण भारत में कर्नाटक भाजपा का सबसे मजबूत राज्य माना जाता है। सूबे में कई बार भाजपा पहले भी सरकार में रह चुकी है। कर्नाटक चुनाव में भाजपा की हार अगले साल होने वाले आम चुनाव में भाजपा को दक्षिण भारत के अन्य राज्यों में नुकसान हो सकता है।

गौरतलब है कि दक्षिण भारत में कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पुड्डुचेरी इन राज्यों में कुल मिलाकर 130 लोकसभा सीटें हैं। जिनमें से भाजपा के पास वर्तमान में 29 सीटें हैं। बता दें कि 29 में से 25 सीटें भाजपा को अकेले कर्नाटक से ही मिली है। वहीं भाजपा के पास तेलंगाना से 4 सांसद है। इन आकड़ों के अनुसार 2024 में भाजपा के लिए दक्षिण की राह आसान नहीं होने वाली है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in