Karnataka Result 2023: चुनाव में जीत पर भावुक हुए कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार, कहा- यह अखंड कर्नाटक की जीत

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने बेंगलुरु में कहा कि मैं अपने कार्यकर्ताओं और अपनी पार्टी के नेताओं को श्रेय देता हूं जिन्होंने इतनी मेहनत की है, लोगों ने झूठ का पर्दाफाश किया है।
Karnataka Result 2023: चुनाव में जीत पर भावुक हुए कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार, कहा- यह अखंड कर्नाटक की जीत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कर्नाटक के नतीजों ने कांग्रेस को लंबे अरसे के बाद मुस्कुराने की वजह दी है। पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है। जैसे-जैसे नतीजों की घोषणा होती गई वैसे-वैसे कांग्रेस पार्टी में होली-दीपावली एक साथ मनाते हुए कार्यकर्ता पूरे जोश में नजर आने लगे। शुरुआती रुझान में पार्टी ने भाजपा पर बढ़त बना ली वहीं जैसे चुनाव आयोग के नतीजे आने लगे जीत पर मुहर लगते ही पार्टी जीत की ओर अग्रसर होने लगी। कांग्रेस को अभी तक मिले रुझान के अनुसार पार्टी 131 सीटों पर जीत की ओर है। वहीं भाजपा 100 से नीचे जाकर 66 सीटों पर सिमटी नजर आ रही है।

सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का दिया आश्वासन

इसी कड़ी में कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने बेंगलुरु में कहा कि मैं अपने कार्यकर्ताओं और अपनी पार्टी के नेताओं को श्रेय देता हूं जिन्होंने इतनी मेहनत की है, लोगों ने झूठ का पर्दाफाश किया है। मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थी तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझ पर इतना भरोसा था।

भाजपा की स्थिति छत्तीसगढ़ जैसी

इधर छत्तीसगढ़ के खाद्य और आपूर्ति तथा संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने शनिवार सुबह कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए हो रही मतगणना के रुझानों को कांग्रेस के लिए उत्साहवर्धक बताया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भी भाजपा की स्थिति छत्तीसगढ़ जैसी होगी। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस को हाथों हाथ लिया है। पूरे देश में कर्नाटक का नाम आगे बढ़ा है। मंत्री भगत ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है। कर्नाटक से भाजपा के ‘नाटक’ का अंत होगा। भारत जोड़ो यात्रा के चुनाव में फर्क पड़ने पर उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा यात्रा को लेकर हल्के शब्दों के प्रयोग से लोगों में गुस्सा है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in