कर्नाटक चुनाव 2023 : जनता का जनादेश, इस बार होगी कांग्रेस की सरकार, भाजपा ने स्वीकारी हार

कर्नाटक चुनाव 2023 : चुनाव आयोग के अनुसार सुबह करीब 12 :30 बजे तक कांग्रेस 130 सीटों पर बढ़त में है जिसमें दो सीट जीत चुकी है।
जनता का जनादेश, इस बार होगी कांग्रेस की सरकार
जनता का जनादेश, इस बार होगी कांग्रेस की सरकार

नई दिल्ली, एजेंसी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सम्पन्न हुए मतदान के बाद शनिवार सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार सुबह करीब 12 :30 बजे तक कांग्रेस 130 सीटों पर बढ़त में है जिसमें दो सीट जीत चुकी है। जबकि भारतीय जनता पार्टी 66 सीटों पर आगे चल रही है। जनता दल (सेक्युलर) 22 सीटों, कल्याण राज प्रगति पक्ष और सर्वोदय कर्नाटक पक्ष एक-एक सीट पर आगे है वहीं अन्य पार्टी के चार प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह

दोपहर तक मिले रुझानों में कांग्रेस पार्टी अपनी प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी से काफी आगे चल रही है, जिससे कांग्रेस मुख्यालय में उत्साह का वातावरण है। कांग्रेस के तमाम नेता अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता पार्टी दफ्तर में मौजूद हैं। मतगणना के शुरुआती रुझान पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक में सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस की जीत तय है।

पीएम मोदी पर साधा निशाना

वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कर्नाटक में भाजपा की हार प्रधानमंत्री मोदी की हार है, क्योंकि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी को ही चेहरा बनाया था। इधर सीएम बोम्मई ने भाजपा की हार को स्वीकार करते हुए कहा कि हम अपनी चूक का विश्लेषण करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम लोकसभा चुनाव में वापसी करेंगे।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in