Travel : कर्नाटक की 5 खास जगहें आपको यहां आने के लिए मजबूर कर देंगी

कर्नाटक का ऐतिहासिक राज्य भारत के पर्यटन मानचित्र में एक प्रमुख स्थान रखता है इस खूबसूरत राज्य मे आपको मंत्रमुग्ध कर देने वाले नजारे संस्कृति विरासत शानदर समुद्र तट से लेकर लजीज भोजन के दीवाने हो....
Karnataka
Karnataka Social media

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: कर्नाटक भारत के टॉप फाइव पर्यटन स्थलों में आता है। उत्तर में बेलगांव से दक्षिण में बेंगलुरु तक कर्नाटक में हर जगह घूमने और देखने के लिए बहुत कुछ है।  इस खूबसूरत राज्य में आपको मंत्रमुग्ध कर देने वाले नजारे सांस्कृतिक विरासत शांत समुद्र तट से लेकर शानदार और लजीज भोजन तक सब कुछ आपको दीवाना कर देंगे।  मलयाली तमिल कोंकणी कन्नाडिगा के अलावा कर्नाटक मुसलमानों और ईसाइयों का भी घर है।  अगर आपका कर्नाटक  जैसी खूबसूरत जगह घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इन पांच जगहों  पर जरूर जाना चाहिए।

बेंगलुरु कर्नाटक की राजधानी

बेंगलुरु जिसे कर्नाटक की राजधानी भी कहा जाता है।  बेंगलुरु संस्कृति और लोगों से जुड़ा एक रंगीन शहर है।  जिसे कर्नाटक के लोकप्रिय पाठक स्थलों में जाना जाता है।  बेंगलुरु को अपने खुशनुमा मौसम आकर्षक पार्क और यहां ऐसे खूबसूरत झीलों  के लिए जाना जाता है।  बेंगलुरु के आसपास का हरा भरा इलाका झरनों वन्य जीव अभ्यारणों और नदियों से घिरा है।  हरे-भरे बगीचे की  उपस्थिति के कारण इसे भारत का उद्यान शहर होने के लिए ख्याति प्राप्त हुई है।  आप यहां कब्बन पार्क उलसूर झील,  इंदिरा गांधी म्यूजिकल फाउंटेन पार्क , बगले रॉक पार्क और लुंबिनी गार्डन आदि का लुफ्त उठा सकते हैं।

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में स्थित खूबसूरत  शहर

गोकर्ण कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में स्थित एक खूबसूरत  शहर है।  प्राचीन मंदिरों से घिरे इस शहर में आप कई हजारों साल पुराने मंदिरों को देख सकते हैं।  यह शहर कारवार से लगभग 59 किलोमीटर,  बेंगलुरु से 483 किलोमीटर और मैंगलोर से 238 किलोमीटर दूर है।  इसके अलावा शहर के देहाती दृष्टिकोण ने बहुत सारे यात्रियों और विदेशियों  का ध्यान आकर्षित किया है। यहां कई समुद्र तट तीर्थ स्थल और झरने हैं। जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं।  यह भक्तों के लिए भी पवित्र स्थान माना गया है।  समुद्र तट के अलावा महाबलेश्वर मंदिर है।  जहां भक्तों और संतों का आकर्षण केंद्र बना रहता है। हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक यहां आते है। 

पश्चिम में स्थित तटीय शहर मैंगलुरु

कर्नाटक राज्य की राजधानी बेंगलुरु से ढाई सौ किलोमीटर पश्चिम में स्थित तटीय शहर मैंगलुरु पूरे साल दक्षिण दक्षिण भारत में प्रमुख पर्यटक आकर्षण में से एक रहता है। हालांकि मैंगलुरू समुद्र तट द्वीपों मंदिरों और सूर्योदय और सूर्यास्त प्वाइंट के लिए गिना जाता है।  अगर आप कर्नाटक के तटीय शहर की तलाश में है।  तो आपको एक बार मैंगलूरू  जरूर आना चाहिए। यहां का लजीज भोजन बहुत ही फेमस है।  साथ ही आप यहां पर पनामबुर, बीच सोमेश्वर मंदिर,  मंगला देवी मंदिर , कादरी मंजूनाथ  मंदिर आदि  घूम सकते हैं। 

मुरूदेश्वर भगवान शिव को समर्पित एक पवित्र शहर

मुरूदेश्वर भगवान शिव को समर्पित एक पवित्र शहर है।  जो दक्षिणी राज्य कर्नाटक में अरब सागर के तट पर स्थित है। इस शहर में भगवान शिव की दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची मूर्ति विराजमान है।  मुरूदेश्वर तक बस ट्रेन और हवाई मार्ग तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।  मुरुदेश्वर के समुद्र तट पर आप फैमिली संग सनसेट का मजा ले सकते हैं।  अरब सागर के तट जैसे अलीगड्ढा समुद्र तट और मुरुदेश्वर  समुद्र तट पर्यटकों के लिए आकर्षित का केंद्र  रहता है।  यहां आप भगवान शिव की राजसी  प्रतिमा को जरूर देखें जो 130 सेट ऊंचाई पर स्थित है। 

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in