हर्षोउल्लासपूर्वक मना संथाल परगना का 165 वां स्थापना दिवस
हर्षोउल्लासपूर्वक मना संथाल परगना का 165 वां स्थापना दिवस

हर्षोउल्लासपूर्वक मना संथाल परगना का 165 वां स्थापना दिवस

दुमका, 22 दिसंबर (हि.स.)। संथाल परगना प्रमंडल का 165 वां स्थापना दिवस पूरे हर्षोउल्लास से मंगलवार को मनाया गया। स्थापना दिवस पर सुबह से ही विभिन्न संगठनों ने विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया। सर्वप्रथम सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय प्रशासन एवं गोटा भारत हूल बैंसी संगठन के संयुक्त तत्वाधान में स्वतंत्रता सेनानी शहीद सिदो कान्हू, फूलो-झानो के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कुलपति प्रो सोना झरिया मिंज ने की। स्थापना दिवस पर जोहार भवन में स्कूली बच्चों के बीच नृत्य, संगीत एवं क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वहीं सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के अंगीभूत संथाल परगना कॉलेज में एनएसएस यूनिट द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संथाल परगना कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में नृत्य-संगीत एवं नाटक का आयोजन किया। बाल विवाह एवं शराब पीने जैसे समाजिक कुरितियां के खिलाफ नाट्क के माध्यम से जन जागरूकता फैलाया गया। हिन्दुस्थान समाचार /नीरज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in