सेक्स रैकेट से जुड़ी लड़कियां रणधीर को लूट रही थी
सेक्स रैकेट से जुड़ी लड़कियां रणधीर को लूट रही थी

सेक्स रैकेट से जुड़ी लड़कियां रणधीर को लूट रही थी

-हत्या में तब्दील हुआ आत्महत्या का मामला रामगढ़, 25 नवंबर (हि.स.) । झारखंड की राजधानी रांची में सेक्स रैकेट गिरोह ऑनलाइन युवाओं को लूटने का काम कर रहा है। रामगढ़ में सैमसंग मोबाइल कंपनी में काम कर रहा एक 25 वर्षीय युवक इसी गिरोह का शिकार बन गया था। जब उसने गिरोह से तंग आकर आत्महत्या कर ली तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। इस मामले की पुष्टि रामगढ़ थाना प्रभारी विद्या शंकर ने की है। उन्होंने बताया कि मृतक के चाचा विश्वनाथ ने 2 लड़कियों समेत गिरोह के अन्य सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आस्था विश्वकर्मा और स्वीटी कुमारी ऐसे ही गिरोह के सदस्य हैं। उन दोनों का नाम फिलहाल सामने आया है। उनका मोबाइल नंबर भी पुलिस के हाथ लगा है। उसके गिरोह के अन्य सदस्यों का पता भी लगाया जा रहा है। गिरोह के सभी सदस्य युवाओं को टारगेट करते हैं और उनसे फोन पर लंबी बात करते हैं। धीरे-धीरे उन्हें अपने चंगुल में फंसा कर उनका आर्थिक दोहन शुरू हो जाता है। रणधीर भी इसी तरह से लूटा जा रहा था। उसने इन लड़कियों को पैसे देने के लिए लोन तक भी लिया था। 23 नवंबर की रात रणधीर ने लगाई थी फांसी मृतक के चाचा बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत शर्मा निवासी विश्वनाथ ने बताया कि रणधीर ने 23 नवंबर की रात फांसी लगाई थी। जब उन्हें उसकी मौत की सूचना मिली तो अपने अन्य परिजनों के साथ वह रामगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने देखा कि रणधीर अपनी दुकान से किसी दूसरे का स्कूटी लेकर किराए के मकान में आया था। वहीं उसने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी थी। लेकिन जब मामले की तफ्तीश शुरू हुई तो उन्हें पता चला कि फेसबुक पर आस्था विश्वकर्मा नाम की लड़की ने रणधीर के साथ दोस्ती की। इसके बाद उसका पूरा गिरोह उसके पीछे लग गया। आस्था खुद को रांची जिले की हरमू निवासी बताती है। उसका मोबाइल नंबर भी रणधीर के मोबाइल में सेव था। रणधीर से बात करने के लिए आस्था और उसके गिरोह के अन्य सदस्यों ने चचेरे भाई सुमित कुमार को भी कॉल किया था। इन सभी लोगों ने साजिश के तहत रणधीर को फंसाया और उससे हजारों रुपए लूट लिए। कई बार गिरोह के सदस्य स्वीटी कुमारी ने उनके दूसरे भतीजे चंद्रकांत को भी फोन किया था। लेकिन वे लोग उसकी जाल में नहीं फंसे। जिस स्थान पर रणधीर ने फांसी लगाई थी, वहां मौजूद महिलाओं ने भी यह बताया कि रणधीर अक्सर लड़कियों से बात किया करता था। हिन्दुस्थान समाचार /अमितेश/वंदना-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in