सांसद प्रतिनिधि ने दिव्यांग को दी ट्राइसाइकिल
सांसद प्रतिनिधि ने दिव्यांग को दी ट्राइसाइकिल

सांसद प्रतिनिधि ने दिव्यांग को दी ट्राइसाइकिल

खूंटी, 24 जुलाई(हि .स.)। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा के जिला प्रतिनिधि मनोज कुमार ने शुक्रवार को अड़की प्रखण्ड के मइपा गांव निवासी दिव्यांग शंभू नाथ ठाकुर को प्रखंड कार्यालय बीडीओ गौतम साहू और सीडीपीओ के साथ ट्राइसाइकिल और बैसाखी प्रदान की। मौके पर भाजपा कार्यकर्ता संजय मुण्डा, रीता मुंडा, अड़की प्रखंड अध्यक्ष मोती पातर के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे। ट्राइसाइकिल पाकर दिव्यांग शुभु ने सांसद अर्जुन मुंडा और उनके प्रतिनिधि मनोज कुमार व बीडीओ गौतम साहू को धन्यवाद दिया। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in