संथाल की जनता को झामुमो ने लूटने और ठगने का काम कियाः बाबूलाल

संथाल की जनता को झामुमो ने लूटने और ठगने का काम कियाः बाबूलाल
संथाल की जनता को झामुमो ने लूटने और ठगने का काम कियाः बाबूलाल

दुमका, 20 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को मसलिया प्रखंड क्षेत्र के हरोराईडीह में एक जनसभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी डा लोईस मरांडी के पक्ष में जनसमर्थन मांगा। उन्होंने एक बार फिर दुहराया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी संथाल परगना छोड़ कर कहीं से भी चुनाव जीत नहीं सकती। इसलिए संथाल परगना के सात सीट अपने ही परिवार में रखना चाहते है। इसका प्रमाण की तमाड़ उपविधानसभा चुनाव शिबू सोरेन हारना है। उन्होंने झामुमो को ठगने और लूटने वाली पार्टी बताया। इस अवसर पर केंद्र एवं पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के उपलब्धियों को गिनाया। मरांडी ने प्रखंड क्षेत्र के हरोराईडीह, चितरसनी, बेलियाजोर, गोड़मल्ला, हतियापथर, कुसुमघट्टा आदि गांव में जनसभा किया। हिन्दुस्थान समाचार/ नीरज/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in