श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति का प्रांत कार्यालय खुला रांची में
श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति का प्रांत कार्यालय खुला रांची में

श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति का प्रांत कार्यालय खुला रांची में

रांची, 24 दिसम्बर (हि.स.)। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति की ओर से झारखंड प्रांत कार्यालय का उद्घाटन रांची के अपर बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में गुरुवार को किया गया। मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संचालक सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण की संकल्पना शीला पूजन का दृश्य से ही स्पष्ट होता है कि इसका स्वरूप विराट होगा। यह अभियान विश्व का सबसे बड़ा अभियान होगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज का जागरण करना है। उन्होंने कहा इस अभियान में नल-नील जैसा बड़े योद्धाओं के समान मंदिर निर्माण के लिए बड़े-बड़े लोग सामने आ रहे हैं, लेकिन हम समाज में गिलहरी के समान छोटे व कमजोर लोगों को भी जोड़कर इस अभियान का अंग बनाएंगे। उन्होंने कहा यह मंदिर संपूर्ण मानवता की रक्षा के लिए और उनके श्रद्धा का केंद्र के रूप में निर्माण किया जाएगा। रामतत्व की स्थापना से उनकी जयगान समस्त वायुमंडल में विस्तृत होगी। उन्होंने कहा कलयुग का अवतार संगठन है, संगठन की मजबूती से ही विश्व पटल पर हम सनातनीओं की परंपरा सशक्त बनी रहेगी। मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री व अभियान के प्रांत प्रमुख डॉ०वीरेंद्र साहू ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए अभियान का विषय प्रवेश कराया। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह कार्यवाह व अभियान के सहप्रमुख राकेश लाल ने अतिथियों का परिचय कराया। सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व पट्टा देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संचालक सिद्धनाथ सिंह ,सहक्षेत्र संचालक देवव्रत पहान , अशोक श्रीवास्तव, रामावतार नर्सरिया, ओमप्रकाश केजरीवाल, विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री केशव राजू, क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, उपाध्यक्ष ध्रुवदेव तिवारी व गंगा प्रसाद यादव, भारत सेवाश्रम के पूज्य संत भूतेशानंद , पूज्य संत दिव्यानंद , पूज्य संत दिव्यज्ञान के संयुक्त तत्वाधान में 11 नारियल फोड़कर और दीप प्रज्वलित कर कार्यालय का उद्घाटन किया। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in