श्रद्धेय दंतोपंत ठेगड़े  की पुण्यतिथि पर समरसता दिवस मनाया गया
श्रद्धेय दंतोपंत ठेगड़े की पुण्यतिथि पर समरसता दिवस मनाया गया

श्रद्धेय दंतोपंत ठेगड़े की पुण्यतिथि पर समरसता दिवस मनाया गया

धनबाद,14 अक्टुबर (हि.स.) । धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ (भामसं) कतरास क्षेत्र के कार्यालय में श्रद्धेय दंतोपंत ठेगड़े की पुण्यतिथि पर समरसता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बुधवार को उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रध्दांजलि अर्पित की गई। सर्वपंथ समादर मंच के प्रदेश महामंत्री मुबारक हुसैन ने विस्तार से श्रद्धेय गुरुजी के जीवनी पर प्रकाश डाला एवं उनके बताए मार्ग पर चलकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता कामदेव महतो ने किया एवं संचालन सचिव एल पी महतो ने किया। जिसमें दिलीप कुमार सिन्हा, रामजीत महतो, विजय कुमार, राजु सिंह, राजेश मंडल, सुनील कुमार, सुरेंद्र कुमार, कृष्णा राजवंशी, संतोष सिंह, राकेश कुमार यादव, शिव शंकर गुप्ता एव गोवर्द्धन प्रजापति उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार / बिमल /विनय-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in