शारदा फाउंडेशन ने किया छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री, मास्क और सेनेटाइजर का वितरण
शारदा फाउंडेशन ने किया छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री, मास्क और सेनेटाइजर का वितरण

शारदा फाउंडेशन ने किया छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री, मास्क और सेनेटाइजर का वितरण

रांची, 21 नवम्बर (हि. स.)। सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन ने शनिवार को छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री, मास्क और सेनेटाइजर का वितरण किया। शारदा फाउंडेशन ने सुबह कांके डैम में छठव्रतियों के बीच सुप ,नारियल और पूजन सामग्री का भी वितरण किया। कोरोना वायरस महामारी कोविड 19 के मद्देनजर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार गाइडलाइंस को फॉलो करते हुए सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन ने छठव्रतियों एंव भक्तों के बीच पूजन सामग्री,गंगाजल, मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण किया। इस अवसर पर छठ घाट में बिना मास्क पहने लोगों को मास्क देकर सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का भी पालन कराया गया। इस अवसर पर संस्था के राजीव रंजन और अशुतोष द्विवेदी ने कहा कि पूजन सामग्री वितरण से हमें आत्मिक खुशी मिलती है। प्रकृति के इस पावन पर्व पर हम भगवान भास्कर को जल से अर्घ्य देकर मानव जीवन में सुख समृद्धि की कामना करते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in