लोजपा पर अपना स्टैंड क्लीयर करे भाजपा : झामुमो

लोजपा पर अपना स्टैंड क्लीयर करे भाजपा : झामुमो
लोजपा पर अपना स्टैंड क्लीयर करे भाजपा : झामुमो

रांची, 07 अक्टूबर ( हि.स.) । झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि बिहार भाजपा द्वारा लोजपा को विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तस्वीर लगाने से मना करने पर लोजपा पर भाजपा को अपना स्टैंड क्लीयर करना चाहिए। भट्टाचार्य बुधवार को मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राम विलास पासवान केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में विश्वास करते हैं। इस स्थिति में अगर उन्हें बिहार भाजपा द्वारा मोदी और शाह की तस्वीर लगाने से मना किया जा रहा है तो यह अप्रत्याशित घटना है। इससे अच्छा होता कि राम विलास पासवान को भाजपा पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल से बाहर कर देती। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में भाजपा के पास अपना कोई चेहरा नहीं है। मोदी के चेहरे से भी वह डरने लगी है। भट्टाचार्य ने सीबीआई कोर्ट द्वारा गिरिडीह कोल ब्लॉक आवंटन घोटाले में वाजपेयी सरकार में कोयला मंत्री रहे दिलीप रे और भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य परमेश्वर अग्रवाल के भाई महेंद्र अग्रवाल को दोषी ठहराए जाने पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जहां-जहां भी सरकार बनी, भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर रहा। बलात्कार और व्यभिचार बढ़ा। अब उसकी परतें खुलने लगी है। उन्होंने कहा कि कोल आवंटन में एक लाख 36 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। हिंदुस्थान समाचार /वंदना/विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in