रामगढ़ में धान अधिप्राप्ति के लिए खोला गया केंद्र, 31 मार्च तक खरीदा जाएगा धान
रामगढ़ में धान अधिप्राप्ति के लिए खोला गया केंद्र, 31 मार्च तक खरीदा जाएगा धान

रामगढ़ में धान अधिप्राप्ति के लिए खोला गया केंद्र, 31 मार्च तक खरीदा जाएगा धान

रामगढ़, 16 दिसंबर (हि.स.) । शहर के मुर्रामकला प्राथमिक कृषि साख सहयोग समितियां (पैक्स) काँकेबार में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी एनी रिंकू कुजूर ने किया। इस अवसर पर सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पदम किशोर महतो, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनीता सिंह, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण, आत्मा के उप परियोजना निदेशक चंद्रमौली, धान अधिप्राप्ति केंद्र में प्रतिनियुक्ति संदीप सिंह , पैक्स के अध्यक्ष अशोक महतो मौजूद थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि धान अधिप्राप्ति केंद्र खुल जाने से किसानों को धान विक्रय में बहुत सुविधा मिलेगी। निर्धारित सरकारी दर भी प्राप्त होगी। बिचौलिया के द्वारा सस्ते दर पर धान की खरीद पर रोक लगेगी। सरकार के द्वारा 2020-21 में साधारण धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1868 रुपये प्रति क्विटल एवं धान-ग्रेड ए का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1888 रुपये प्रति क्विटल निर्धारित किया गया है। निर्धारित प्रति क्विंटल 2050 ₹ की दर से किसानों को भुगतान किया जाएगा । निबंधित किसान पैक्स में आकर धान की बिक्री कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं। सहकारिता पदाधिकारी ने बताया की किसानों के खाते में सरकार के द्वारा निर्गत राशि बैंक अकाउंट में भेज दी जाएगी। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने किसानों से अपील की धान को अच्छे ढंग से साफ कर, खरपतवार मुक्त धान ही लावे। इस अवसर पर आत्मा के उप परियोजना निदेशक चंद्रमौली ने बताया कि जिन किसानों का निबंधन अभी तक नहीं हो पाया है वह सहकारिता पदाधिकारी के कार्यालय या पैक्स से निबंधन का फॉर्म ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन मौसम 2020-21 में धान अधिप्राप्ति की तिथि 15 नवंबर 2020 से 31 मार्च 2021 निर्धारित की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in