रामगढ़ में गिरफ्तार हुआ पशु तस्करी का मुख्य सरगना युसूफ खान
रामगढ़ में गिरफ्तार हुआ पशु तस्करी का मुख्य सरगना युसूफ खान

रामगढ़ में गिरफ्तार हुआ पशु तस्करी का मुख्य सरगना युसूफ खान

रामगढ़ 24 अक्टूबर (हि.स.) । झारखंड और बिहार राज्य में पशु तस्करी के अवैध कारोबार का मुख्य सरगना युसूफ खान को रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले की पुष्टि शनिवार को एसपी प्रभात कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि हजारीबाग जिले के रहने वाले युसूफ खान उर्फ बबलू खान के द्वारा अवैध कारोबार का संचालन किया जाता था। उसके द्वारा उत्तर प्रदेश और बिहार से खरीदे गए मवेशियों को पश्चिम बंगाल के वधशालाओं भेजा जाता था। पिछले 1 साल से पुलिस लगातार उसे तलाश रही थी। कई बार मवेशियों की खेप को पुलिस ने पकड़ा भी है। लेकिन युसूफ हर बार पुलिस की पहुंच से दूर रहता था। उसे पकड़ने के लिए रजरप्पा थाना प्रभारी विपिन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी। इस टीम ने यूसुफ को पकड़ने में सफलता हासिल की है। एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि हाल ही में रजरप्पा थाना क्षेत्र में मवेशियों से लदे एक ट्रक को पकड़ा गया था। उस वक्त गिरफ्तार लोगों ने भी युसूफ खान का ही नाम लिया था। हजारीबाग जिले के बरकट्ठा निवासी यूसुफ को शनिवार को जेल भेजा गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ अमितेश/ वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in