राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए 15 जनवरी से शुरू होगा धन संग्रह अभियान : सोहन सोलंकी

राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए 15 जनवरी से शुरू होगा धन संग्रह अभियान : सोहन सोलंकी
राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए 15 जनवरी से शुरू होगा धन संग्रह अभियान : सोहन सोलंकी

रांची, 25 दिसम्बर (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक सोहन सोलंकी ने कहा है कि राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह के लिए 15 जनवरी से 27 फरवरी तक पूरे देश में अभियान चलेगा। इस अभियान में देश भर से संघ परिवार के 50 लाख कार्यकर्ता जुटेंगे। इसके लिए लगभग 10 लाख टोलियां बनायी गयी हैं। 44 दिनों में 5 लाख 23 हजार गांवों के 13 करोड़ परिवारों के 65 करोड़ लोगों से संपर्क किया जायेगा। वह रांची में शनिवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। सोहन सोलंकी ने कहा कि देश-विदेश के करोड़ों हिंदुओं को अयोध्या में बननेवाले भव्य राम मंदिर का इंतजार है। सभी लोग इसमें सहयोग करने के लिए तैयार हैं।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तय किया है कि हम सरकार से इसमें कोई आर्थिक सहयोग नहीं लेंगे। ऐसे कई पूंजीपति हैं, जिन्होंने कहा है कि हम मंदिर का बजट पूरा कर सकते हैं। संगठन ने निर्णय लिया कि हम गांव- गांव जायेंगे, जन-जन तक जायेंगे। हर हिंदू का सहयोग राम मंदिर निर्माण के लिए लेंगे। सोलंकी ने कहा कि दूसरे धर्म के जो राम भक्त हैं, अगर वे सहयोग करना चाहते हैं तो उनकी भी मदद लेंगे। सोलंकी ने कहा कि विश्व के इतिहास का यह सबसे बड़ा जनसंपर्क अभियान होगा। वास्तव में इस अभियान के माध्यम से राम जन्म भूमि पर बननेवाले पवित्र राम मंदिर के बाद रामराज्य यात्रा प्रारंभ हो जायेगी। उन्होंने संभावना जतायी कि जनवरी 2024 में मंदिर का निर्माण पूरा हो जायेगा और मंदिर के शिखर पर भव्य भगवा ध्वज फहराने लगेगा। उस वर्ष विश्व हिंदू परिषद के 60 वर्ष पूरे हो जायेंगे। हिंदू समाज राम मंदिर बनने के बाद अपने आप को गौरवान्वित महसूस करेगा। कहा कि निश्चित तौर पर मंदिर निर्माण के बाद एक सशक्त भारत का उदय होगा जो एक महाशक्ति के रूप में सामने खड़ा होगा और विश्व गुरु के पद पर आसीन होगा। मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए 10, सौ रुपये और हजार रुपये का कूपन रखा गया है। दो हजार रुपये से ज्यादा देनेवाले को रसीद दी जायेगी।उन्होंने कहा कि मजदूर व गरीब को भी 10 की राशि देने में परेशानी नहीं होगी। सभी को लगेगा कि मंदिर निर्माण में मैंने भी सहयोग किया है। मौके पर विहिप के प्रदेश मंत्री वीरेंद्र साहू, क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल व अमर प्रसाद उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in