राजेंद्र बाबू की जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा : प्राचार्य डाॅ विजय कुमार
राजेंद्र बाबू की जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा : प्राचार्य डाॅ विजय कुमार

राजेंद्र बाबू की जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा : प्राचार्य डाॅ विजय कुमार

पाकुड़, 03 दिसम्बर (हि.स.)। स्थानीय डीएवी स्कूल में स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डाॅक्टर राजेंद्र प्रसाद की जयंती सादगी के साथ मनायी गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में वैदिक हवन का कार्यक्रम किया गया। प्राचार्य डाॅक्टर विजय कुमार ने शिक्षक एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में डाॅ राजेंद्र प्रसाद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया एवं उनके कार्यों व जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र बाबू का "सादा जीवन उच्च विचार " वाला जीवन हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा। बिहार के इस लाल की स्वतंत्रता संग्राम एवं संविधान निर्माण में अतुलनीय भूमिका रही। सादा जीवन एवं उच्च विचार के सिद्धांत पर आधारित उनका जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। डीएवी परिवार देश एवं समाज के प्रति उनके त्याग को शत् शत् नमन करता है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि स्कूल में इस समय परीक्षा चल रही है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार डीएवी एग्जाम एट होम के तर्ज पर परीक्षा का संचालन कर रही है। उन्होंने सभी अभिभावकों से निवेदन किया है कि इस परीक्षा के सफल संचालन में सहयोग करें। हिन्दुस्थान समाचार/ कुमार रवि-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in