राजस्व कर्मचारी का आकस्मिक निधन

राजस्व कर्मचारी का आकस्मिक निधन
राजस्व कर्मचारी का आकस्मिक निधन

गोड्डा, 13 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के बोआरीजोर प्रखंड में कार्यरत राजस्व कर्मचारी जवाहर सिंह (48) का आकस्मिक निधन समीपवर्ती बिहार राज्य के कहलगांव के एक अस्पताल में हो गया। वे पीरपैंती थाना क्षेत्र के खवासपुर गांव के रहने वाले थे। लगभग तीन वर्ष से बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र में राजस्व कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। वर्तमान समय में बोआरीजोर प्रखंड के लोहंडिया पंचायत में कार्यरत थे। सोमवार को ड्यूटी पर आने के क्रम में पेट में दर्द हुई तथा परिजनों द्वारा शाम को इलाज के लिए अस्पताल में इलाज कराने के दौरान डॉक्टर ने जांच करने के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे एक 13 वर्षीय पुत्र ,एक 10 वर्षीय पुत्री एवं एक 5 वर्षीय पुत्र को छोड़ गया। उनके निधन के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल छा गया। प्रखंड के पदाधिकारीयों एवं कर्मियों ने उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। हिन्दुस्थान समाचार/रंजीत/ वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in