रघुवर अनर्गल प्रलाप की जगह जनता से माफी मांगे : कांग्रेस
रघुवर अनर्गल प्रलाप की जगह जनता से माफी मांगे : कांग्रेस

रघुवर अनर्गल प्रलाप की जगह जनता से माफी मांगे : कांग्रेस

रांची, 26 दिसम्बर (हि. स.)। प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रघुवर दास को एक साल पुरानी गठबंधन सरकार पर सवाल उठाने की जगह कोरोना संक्रमण काल में किए गए कार्यो व जरूरतमंद परिवार को अनाज तथा ग्राम पंचायत में रोजगार मुहैया कराने के लिए आभार व्यक्त करना चाहिए। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने शनिवार को कहा कि ठगबंधन की बात करने वाले रघुवर दास और भाजपा नेताओं को राज्य की जनता ने बेरमो व दुमका विधानसभा उपचुनाव में सबक सिखाने का काम किया है। राज्य की जनता ने पिछले 19 वर्षों में देखा है कि किस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने पूरे झारखंड के विकास को अवरुद्ध करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में एमबीए, एमसीए पीजी और स्नातक किए हुए युवाओं को मात्र 5000 से 6000 की नौकरी के लिए दिल्ली मुंबई ,बेंगलुरु और अन्य बड़े शहरों में भेज दिया गया और आज सभी युवा वापस घर लौट चुके हैं। इतना ही नहीं रांची के मोरहाबादी मैदान में आज विभिन्न विभागों की परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके लिए भी पूरी तरह से रघुवर दास ही दोषी है। आज अगर युवा अपने इंसाफ के लिए खुले आसमान के नीचे ठंढ़ में ठीठुरने के लिए विवश हैं तो इसके लिए भी भाजपा ही जिम्मेवार है। उन्होंने कहा कि अनर्गल बयान बाजी छोड़कर रघुवर दास को जनता से माफी मांगनी चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in