मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के जेनरल खलिफ़ा बने इसराईल अजाद
मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के जेनरल खलिफ़ा बने इसराईल अजाद

मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के जेनरल खलिफ़ा बने इसराईल अजाद

मेदिनीनगर, 12 अगस्त (हि.स.)। मेदिनीनगर शहर के मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के जेनरल खलिफ़ा इसराईल अजाद उर्फ़ मिन्टू को सर्वसम्मति से बनाया गया। शहर के लाल कोठा मुस्लिमनगर स्थित अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन के पलामू सदर हाजी शमीम अहमद उर्फ़ ललन के अवास पर जेनरल खलिफ़ा का चुनाव हुआ। इस दौरान सर्व सम्मति से इसराईल अजाद को जेनरल खलिफ़ा चुना गया। बैठक की अध्यक्षता अंजुमन इस्लामिया कमिटी के सदर गुलाम गौस उर्फ़ गुडडू खान ने की। मालूम हो कि इससे पूर्व मुस्तफ़ा कमाल जेनरल खलिफ़ा थे। उन्होंने चुनाव से पूर्व अपना इस्तीफा दे दिया था। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/वंदना-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in