भाजपा राजभवन का राजनैतिक इस्तेमाल कर रही है जो उचित नहीं है : कांग्रेस
भाजपा राजभवन का राजनैतिक इस्तेमाल कर रही है जो उचित नहीं है : कांग्रेस

भाजपा राजभवन का राजनैतिक इस्तेमाल कर रही है जो उचित नहीं है : कांग्रेस

रांची, 19 अक्टूबर (हि. स.)। झारखंड कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के शिष्टमंडल के राज्यपाल से मुलाकात को सिर्फ सुर्खियों में बने रहने वाला कदम करार दिया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने सोमवार को कहा है कि भाजपा राजभवन का राजनैतिक इस्तेमाल कर रही है जो उचित नहीं है। वहीं छत्तीसगढ़ से यहां आकर बसने वाले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास द्वारा झारखंडवासियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पूरी तरह से शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। झारखण्ड की कानून व्यवस्था, आर्थिक स्थिति एवं केन्द्र सरकार द्वारा उठाये गए कदम पर लगातार जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रही है। प्रवक्ताओं ने कहा कि पूरे कोरोना संक्रमणकाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में बड़ा सा ताला लटकर घर में मक्खन रोटी खाने वाले भाजपा नेताओं ने सात प्रेस कांफ्रेंस करने और दो दर्जन से अधिक पत्र लिखने के अलावा जनता के लिए कोई काम नहीं किया। अब सरकार पर अनर्गल आरोप मढ़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटनाएं हर सरकार और कार्यकाल में होती है लेकिन हेमंत सोरेन सरकार में शासन का इकबाल बुलंद है। जब भी किसी तरह की कोई अप्रिय घटनाएं होती है, तो आरोपी पकड़े जाते है। झारखंड में किसी के साथ अन्याय नहीं होगा, किसी आरोपी को बचाया नहीं जाएगा और न ही उन्हें बख्शा जाएगा। प्रवक्ताओं ने कहा कि पिछले चार वर्षों में केंद्र सरकार के कार्यकाल में अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाओं में 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अनुसूचित जाति की महिलाओं के यौन शोषण के मामले में 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी और एससी समाज पर हमले में 18.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के बाद भाजपा नेता रंजीत श्रीवास्तव का यह कहना कि जो लड़कियां मरती है, वह गन्ने और बाजरे के खेत में ही क्यों मिलती है। गुजरात के कच्छ जिले में चार स्थानीय भाजपा नेताओं ने 24वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किया। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक मंदिर में आठ वर्षीय किशोरी के बलात्कार के आरोपी को भाजपा बचाती रही। भाजपा नेता जयसे पटेल ने 22 वर्षीय नर्सिंग की छात्रा के साथ बलात्कार किया। उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा अपराध दलित वर्ग के घर में बेटी के जन्म के रूप में लेना हो गया। उन्होंने कहा कि रघुवर शासनकाल में एनसीआरबी की रिपोर्ट को अगर देखी जाए, तो महिला उत्पीड़न, आदिवासियों के उत्पीड़न और अपराध की घटनाओं में झारखंड पहले स्थान पर था। पांच वर्ष के रघुवर दास के शासनकाल में लगभग 7500 से अधिक बलात्कार की घटनाएं हुई हैं।भाजपा ने पिछले पांच सालों में 45 ऐसे लोगों को टिकट देकर विधानसभा और लोकसभा भेजने की कोशिश की, जिनके खिलाफ महिलाओं के प्रति अपराध के मामले दर्ज है। बिहार विधानसभा चुनाव में मंजू वर्मा जैसी आरोपी को टिकट देने का काम किया है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in