भाजपा के नेतृत्व में जनविरोधी लैंड म्यूटेशन  बिल  की कॉपी जलाई गई
भाजपा के नेतृत्व में जनविरोधी लैंड म्यूटेशन बिल की कॉपी जलाई गई

भाजपा के नेतृत्व में जनविरोधी लैंड म्यूटेशन बिल की कॉपी जलाई गई

धनबाद , 20 सितंबर (हि.स.) । भाजपा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को गोविन्दपुर पश्चिमी मंडल भाजपा की ओर से जीटी रोड कांडरा में झारखंड सरकार की ओर से लायी जा रही जनविरोधी लैंड म्यूटेशन बिल 2020 की कॉपी चलाई गई। नेताओं ने रविवार को कहा कि आज पूरे प्रदेश में पार्टी द्वारा इस विवादित बिल की प्रति सभी मंडल और जिलों में जलाया गया । कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष रतिरंजन गिरि ने किया । मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष किसन महाराज, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संजीत ,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष तपन मंडल, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनन्त दत्ता, मंडल भाजपा उपाध्यक्ष विश्वनाथ मंडल, लक्ष्मण महतो, अशोक मंडल, अमित तिवारी, किशोर गोस्वामी आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार / बिमल / विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in