भाकप  पार्टी की सिद्धांतों से संविधान और मजदूर किसानों की होगी हिफाजत :  डॉ आरपी
भाकप पार्टी की सिद्धांतों से संविधान और मजदूर किसानों की होगी हिफाजत : डॉ आरपी

भाकप पार्टी की सिद्धांतों से संविधान और मजदूर किसानों की होगी हिफाजत : डॉ आरपी

रांची, 26 दिसम्बर (हि.स.)। भाकपा नेता सह चिकित्सक डॉ आरपी चौधरी ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी का संघर्ष आज के दौर में महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे देश के संविधान और मजदूर किसान की हिफाजत होगी। यही देश का इतिहास बताता है। चौधरी शनिवार को भाकपा राज्य कार्यालय सभागार में पार्टी के 95वें स्थापना दिवस पर आयोजित परिचर्चा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जल ,जंगल, जमीन के लिए पार्टी हमेशा आंदोलनरत रहती है। राज्य परिषद सदस्य बाबू लाल झा ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाकपा का जन्म संघर्ष से हुआ है और संघर्ष ही इसका प्राणवायु है। इसकी विरासत भारत की आजादी संघर्ष का महत्वपूर्ण व यादगार हिस्सा है। इस अवसर पर जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन पर हो रहे दमन और आज मनाये जा रहे धिक्कार दिवस पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन देश में इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय लिखेगा। प्रगतिशील लेखक संघ के राज्य महासचिव डॉ मिथिलेश कुमार ने कहा कि हमें आज अपनी विरासत व परंपरा को फिर से जीवित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज पार्टी को मजबूत करके आंदोलनों को गोलबन्द करना चाहिए। इस मौके पर प्रदीप राय, कमाल अंसारी व शंभू प्रसाद लाला को सम्मानित किया गया। समारोह का समापन साथियों ने कम्युनिस्ट इंटरनेशनल गाकर किया गया। सभा को कलाम रशीदी, उमेश नज़ीर, मुफ़्ती मौलाना अब्दुल्ला अज़हर क़ासमी, मेहुल मृगेंद्र, वीरेंद्र विश्वकर्मा सहित कई लोगों ने संबोधित किया। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in