पहाड़िया परिवारों के बीच किया गया बरबट्टी बीजों का वितरण
पहाड़िया परिवारों के बीच किया गया बरबट्टी बीजों का वितरण

पहाड़िया परिवारों के बीच किया गया बरबट्टी बीजों का वितरण

पाकुड़, 26अगस्त(हि.स.)। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी पाकुड़ के सौजन्य से उड़ान प्रोजेक्ट के तहत गुतू गलांग कल्याण ट्रस्ट के द्वारा बुधवार को बरबट्टी के 47 क्विंटल बीजों का वितरण किया गया। बीजों का वितरण अमड़ापाड़ा प्रखंड के विभिन्न पहाड़िया परिवारों के बीच किया गया। प्रखंड के निपनियां, गौरपाड़ा तथा केरमा गांव के कुल 110 आदिम जनजाति पहाड़िया परिवारों के बीच प्रति परिवार चार किलो ग्राम के बीज के पैकेट वितरण किए गए। उल्लेखनीय है कि, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के 2,200 पहाड़िया परिवारों तथा अमड़ापाड़ा प्रखंड के 1600 पहाड़िया परिवारों के बीच बरबट्टी बीज वितरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य दोनो प्रखंडों में एक बरबट्टी क्लस्टर के रूप में विकसित किया जाना है। जिससे आने वाले दिनों में इन्हें बाजार से जोड़कर इनकी आय वृद्धि की जा सके। हिन्दुस्थान समाचार/ रवि / वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in