नगर प्रशासक ने समीक्षात्मक बैठक की
नगर प्रशासक ने समीक्षात्मक बैठक की

नगर प्रशासक ने समीक्षात्मक बैठक की

देवघर 19 सितंबर(हि. स.) नगर आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल की अध्यक्षता में निगम सभागार में एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया।बैठक में सभी कॉन्ट्रेक्ट कंपनियों के अधिकारी मौजूद थे।नगर निगम आयुक्त शैलेश कुमार लाल ने शनिवार को बताया कि खाद्य सुरक्षा के तहत झारखंड सरकार के द्वारा एक योजना की शुरुआत की गई है। इसमें काफी रियायत दर पर निगम के द्वारा गरीबो को अनाज उपलब्ध करवाया जाना है।इसको लेकर आवश्यक तैयारी भी किया जाना है।सरकार के निर्देश पर देवघर नगर निगम पेय जल आपूर्ति और मुख्यमंत्री परिश्रमिक योजना को आगे बढ़ना है। इसका 2 अक्टूबर से शुभारम्भ होगा। हिन्दुस्थान समाचार/चन्द्र विजय/विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in