दुर्भावना से प्रेरित कार्य कर रही हेमंत सरकार : दीपक प्रकाश

दुर्भावना से प्रेरित कार्य कर रही हेमंत सरकार : दीपक प्रकाश
दुर्भावना से प्रेरित कार्य कर रही हेमंत सरकार : दीपक प्रकाश

रांची, 12 दिसम्बर (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने शनिवार को राज्य की हेमंत सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार दुर्भावना से प्रेरित कार्य कर रही है। उन्होंने यह बयान भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री रणधीर सिंह का आवास खाली कराने के सरकारी आदेश पर दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने रणधीर सिंह के आवास पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ विधायक एवं पूर्व मंत्री भानुप्रताप शाही और प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू भी थे। दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार लोकतांत्रिक मर्यादाओं को भूल गई है। सरकार आती जाती रहती है लेकिन लोकतांत्रिक मर्यादाएं बची रहनी चाहिये। रणधीर जी भी एक जन प्रतिनिधि है, जिन्हें जनता ने सदन में भेजा है। सम्मानजनक आवास का आवंटन उनका संवैधानिक हक है परंतु हेमंन्त सरकार सत्ता मद में जनप्रतिनिधियों पर भी प्रशासनिक कार्रवाई करवा रही है। उन्होंने सरकार को ऐसी कार्रवाई से बचने का अनुरोध किया। हिन्दुस्थान समाचार /वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in