डॉ.कलाम के सपनों का भारत' विशेषांक का हुआ लोकार्पण
डॉ.कलाम के सपनों का भारत' विशेषांक का हुआ लोकार्पण

डॉ.कलाम के सपनों का भारत' विशेषांक का हुआ लोकार्पण

रांची, 08 नवम्बर(हि.स.)। सेवा भारती की सेवा जागरण पत्रिका सेवा सुरभि का 21वां वार्षिक विशेषांक 'डॉ.कलाम के सपनों का भारत' का लोकार्पण रांची के गुरु नानक स्कूल सभागार में रविवार को किया गया। भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सेवा भारती के गुरुशरण प्रसाद ने कहा कि डॉ. कलाम साधारण परिवार और संस्कारमय वातावरण में पले- बढ़े। प्रारंभिक काल से ही देशहित में कार्य करने की उनकी मानसिकता बन गई थी।अद्भुत व्यक्तित्व के धनी वो व्यक्ति पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिए। डॉ.कलाम मुसलमान होते हुए भी शाकाहारी थे।समय पर नमाज पढ़ने वाले सच्चे मुसलमान थे तो देश के संसाधनों का दुरुपयोग न करने वाले प्रेरणास्रोत थे।यह प्रेरणा आज के राजनेताओं को भी लेनी चाहिए।वे देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति होने के बावजूद एक शिक्षक कहलाना अधिक पसंद करते थे। आज डॉ. कलाम के सपनों का भारत एक सकारात्मक परिदृश्य के रूप में दिखाई दे रहा है। इस लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची लोकसभा सांसद संजय सेठ ने कहा कि मानव समाज का दायित्व अपने व्यवहार से प्रकट करने वाले डॉ. कलाम हमारे लिए आदर्श हैं। उनका हृदय करुणा का सागर था। राष्ट्र को प्रथम रखते हुए एवं भारत की संस्कृति तथा प्रगति के लिए निरंतर ,निस्वार्थ कार्य करते रहे।आज दुर्भाग्य से भारतीय संस्कृति, संस्कार व उत्सवों को मिटाने का कुचक्र चल रहा है। डॉ.कलाम के सपनों का भारत को और सफल बनाने के लिए सर्व समाज को आगे आना होगा। सेवा भारती अपने परिणाम कारी सेवा कार्यों से पिछड़े समाज को शिक्षित,स्वावलंबी व संस्कारित करने का अनुपम कार्य कर रही है। ऐसे सेवा कार्यों में समाज का व्यापक सामूहिक योगदान अपेक्षित है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रांची के कुलपति प्रो.डॉ.रमेश पाण्डेय ने कहा कि डॉ. कलाम के सपनों का भारत और भी प्रखर हो रहा है। हमारा भारत शिक्षा,स्वास्थ्य,शोध,सैन्यशक्ति, स्वच्छता सहित कई मिशन में विश्वस्तरीय हो रहा है। डॉ. कलाम के कथनानुसार सूरज की तरह चमकना है, तो सूरज की तरह जलना भी होगा। लोकार्पण कार्यक्रम में पत्रिका की संपादक डॉ. सुस्मिता पाण्डेय को सांसद संजय सेठ ने सम्मानित किया। साथ ही मंच संचालिका राजश्री प्रसाद व कलाकार को मोमेंटो भेंट किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन सेवा भारती के संरक्षक डॉ.एच.पी नारायण ने किया। मौके पर सेवा भारती के कोषाध्यक्ष अखिलेश्वर नाथ मिश्र,सह सचिव राधेश्याम अग्रवाल,सह प्रांत संघचालक अशोक श्रीवास्तव, महानगर संघचालक पवन मंत्री, डॉ आर.आर. सेन, नंदलाल साहू, माया सिंह सिसोदिया,पूनम आनंद, डॉ. सीमा सिंह, सहित शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मौके पर कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in