डीजीपी ने राज्य के सात जिलों के 32 थाना प्रभारियों से की बातचीत
डीजीपी ने राज्य के सात जिलों के 32 थाना प्रभारियों से की बातचीत

डीजीपी ने राज्य के सात जिलों के 32 थाना प्रभारियों से की बातचीत

रांची, 18 दिसम्बर (हि.स.)। झारखंड के डीजीपी एमवी राव ने शुक्रवार को राज्य के सात जिलों के कुल 32 थाने के थाना प्रभारियों से बातचीत की। इनमें गुमला के नगर थाना, सिसई थाना, घाघरा थाना,कामडारा थाना एवं चैनपुर थाना, लोहरदगा के नगर थाना,कुडू थाना, सेन्हा थाना एवं सेरेन्दाग थाना, लातेहार के लातेहार थाना, बालूमाथ थाना, मनिका थाना, छिपादोहर थाना एवं चंदवा थाना, गढ़वा के नगर थाना, मेराल थाना, रंका थाना तथा नगर उंटारी थाना रामगढ़ के नगर थाना, रजरप्पा थाना, भुरकुंडा थाना एवं मांडू थाना, चतरा के पत्थलगड़ा थाना, पिपरवार थाना, राजपुर थाना तथा हंटरगंज थाना एवं गिरिडीह के नगर थाना, जमुआ थाना, बगोदर थाना, पीरटांड़ थाना, निमियाघाट थाना तथा बेंगाबाद थाना शामिल हैं। डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी थाना प्रभारियों से बातचीत की। डीजीपी ने सभी संबंधित थाना प्रभारियों से निम्नलिखित सात बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की। इनमें अपने थाना क्षेत्र में व्याप्त मुख्य अपराध तथा विधि व्यवस्था की समस्या और चुनौती, चुनौतियों से निपटने के लिए क्या-क्या कार्रवाई की है, कार्य करने के दौरान राजनैतिक अथवा नौकरशाही का हस्तक्षेप हुआ है या नहीं, थाना में पदाधिकारी, बल और सामग्री की कोई कमी हो जिससे कार्य क्षमता प्रभावित होती है। थाना में आधारभूत संरचना में कमी, यदि कोई हो जैसे भवन, शौचालय,हाजत,फर्नीचर वाहन या संचार के साधन इत्यादि, जिला तथा राज्य स्तर के पदाधिकारियों से अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए क्या मदद चाहते हैं,अन्य कोई विषय वस्तु जो वे संज्ञान में लाना चाहते हों शामिल हैं। डीजीपी ने थाना प्रभारियों से इन बिन्दुओं पर जानकारी लेते हुये उसके निराकरण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। इस बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध अनुसंधान विभाग अनिल पलटा, अपर पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा मुरारी लाल मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार नवीन कुमार सिंह, पुलिस महा निरीक्षक, (प्रोविजन) सुमन गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) प्रिया दुबे, पुलिस महानिरीक्षक( अभियान) साकेत कुमार सिंह, पुलिस उप-महानिरीक्षक दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र, अखिलेश कुमार झा,पुलिस उप-महानिरीक्षक कार्मिक ए विजयालक्ष्मी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in