जिला प्रशासन ने पहाड़िया परिवारों के बीच बांटा कंबल
जिला प्रशासन ने पहाड़िया परिवारों के बीच बांटा कंबल

जिला प्रशासन ने पहाड़िया परिवारों के बीच बांटा कंबल

पाकुड़,16 दिसम्बर(हि.स.)। जिला प्रशासन ने कड़ाके की ठंड पड़ने से पहले ही गरीब गुरबों के बीच ठंड से बचाव के लिए कंबलों का वितरण शुरू कर दिया है। बुधवार को डीसी कुलदीप चौधरी व डीडीसी अनमोल कुमार सिंह आदि ने लिट्टीपाड़ा प्रखंड के पहाड़िया परिवारों के बीच कंबलों का वितरण किया। साथ ही उन्होंने लोगों से बढ़ती ठंड से बचने की अपील भी की। उन्होंने प्रखंड के सोनाधानी पंचायत के कला एवं संस्कृति भवन परिसर में बुधवार को जरूरतमंद पहाड़िया परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया। वहीं लाभुकों ने जिला प्रशासन द्वारा ससमय पहल करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इसके अलावा मौके पर बीडीओ संजय कुमार व पंचायत के मुखिया पोलुस मालतो भी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/ रवि-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in