जरमुंडी के दौलतपुर में निकला अजगर
जरमुंडी के दौलतपुर में निकला अजगर

जरमुंडी के दौलतपुर में निकला अजगर

दुमका, 29 सितंबर( हि. स.)। जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के सिंहनी पंचायत के दौलतपुर में सोमवार की रात मुख्य पथ से गांव जाने वाले मार्ग में लगभग 8 फीट का एक अजगर साँप मिला। ग्रामीण मदन कुमार एवं राजेश कुमार ने देखा तो अन्य ग्रामीणों की मदद से एक डिब्बे में बन्द कर रात भर रखा। मंगलवार की सुबह वन विभाग बासुकीनाथ की टीम के वन कर्मी हेमलाल यादव खबर पाकर मौके पर पहुंच अपने साथ ले गए। सुबह दौलतपुर में अजगर देखने की भीड़ लगी थी। यहां तक कि अगल बगल के गांवों से लोग भी देखने आ रहे थे। हिंदुस्थान समाचार/नीरज/ वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in