छठव्रतियों के लिए कोरोना संक्रमण के मद्देनजर विशेष इंतजाम किये गये थे : दुबे
छठव्रतियों के लिए कोरोना संक्रमण के मद्देनजर विशेष इंतजाम किये गये थे : दुबे

छठव्रतियों के लिए कोरोना संक्रमण के मद्देनजर विशेष इंतजाम किये गये थे : दुबे

रांची, 21 नवम्बर (हि. स.)। रांची महानगर भुवन भास्कर छठ पूजा समिति की ओर से शनिवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया। समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने कहा कि कोरोना संक्रमणकाल में छठव्रतियों ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी सभी गाइडलाइन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेसिंग के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर कोविड-19 संक्रमण से जल्द मुक्ति तथा घर-परिवार, समाज और राष्ट्र की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। रांची महानगर भुवन भास्कर छठ पूजा समिति की ओर से छठव्रतियों के लिए इस बार कोरोना संक्रमण के मद्देनजर विशेष इंतजाम किये गये थे। शहर के विभिन स्थानों पर कृत्रिम जलाशय बनाने में सहयोग किया गया और श्रद्धालुओं के बीच मास्क का वितरण एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था के साथ ही हर वर्ष की तरह दूध-फल व अन्य पूजन सामग्रियों का भी वितरण किया गया। इससे पहले पूजा समिति की ओर से सभी प्रमुख छठ घाटों के सैनिटाइजेशन की भी व्यवस्था की गयी। पूजा समिति के संरक्षक लाल किशोरनाथ शाहदेव ने राज्य की जनता को छठ महापर्व पर सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन और सरकार की ओर से भी छठव्रतियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया। इसके लिए समिति प्रशासन और सरकार के प्रति भी विशेष तौर पर आभार व्यक्त करती है। पूजा समिति के संरक्षक राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि विविधताओं से पूरिपूर्ण देश में सभी धर्मां के लोग रहते हैं और उनकी अपनी-अपनी आस्था है, लेकिन छठ महापर्व का सभी धर्मां के लोग सम्मान करते है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/ वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in