कृषि कानून से पूजीपतियों को लाभ होगा और मुनाफाखोरी बढ़ेगी: डाॅ रामेश्वर उरांव
कृषि कानून से पूजीपतियों को लाभ होगा और मुनाफाखोरी बढ़ेगी: डाॅ रामेश्वर उरांव

कृषि कानून से पूजीपतियों को लाभ होगा और मुनाफाखोरी बढ़ेगी: डाॅ रामेश्वर उरांव

खूंटी, 15 अक्टूबर(हि.स.)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के वित्त व खाद्य आपूर्ति मंत्री डाॅ रामेश्वर उरांव ने कहा कि किसी भी पार्टी के प्रमुख स्तंभ उसके कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं और संगठन की वजह से ही पार्टी खड़ी होती है। चुनावी हार-जीत में संगठन का बहुत बड़ा हाथ होता है। इसलिए संगठन को मजबूत बनाकर ही चुनाव में जीत हासिल की जा सकती है। मंत्री डाॅ उरांव गुरुवार को पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा के आवास पर आयोजित खूंटी लोकसभा क्षेत्र के जिला व प्रखंड अध्यक्षों की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे मोदी सरकार के किसान विरोधी कानून को मुद्दा बनाकर गांव.गांव में लोगों को इस काले कानून के बारे में बताएं। यह कानून किसान तथा उपभोक्ता दोनों का ही विरोधी है। इससे पूंजीपतियों को लाभ होगा और मुनाफाखोरी बढ़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गत लोकसभा चुनाव से सबक लेते हुए नयी ऊर्जा के साथ आगामी चुनाव में विजय हासिल करने का संकल्प लेने की अपील की। सरकार ने जो वादा किया हैए उसे अवश्य पूरा किया जाएगा: आलमगीर आलम विशिष्ट अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि चुनाव के हारने या जीतने में कार्यकर्ताओं का पूरा हाथ होता है। कार्यकर्ता पूरी लगन व मेहनत से एकजुट होकर धरातल पर काम करें, तो सफलता मिलना तय है। उन्होंने कहा कि सरकार का गठन होते ही वैश्विक महामारी कोरोना के रूप में सामने आई विकराल समस्या का राज्य सरकार ने बखूबी सामना किया है। इस संकट की घड़ी में घर.घर लोगों को अनाज पहुंचाया गया। देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे लोगों को उनके घर तक पहुंचाया गया। साथ ही लगभग आठ लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार ने जो वादा किया हैए उसे अवश्य पूरा किया जाएगा। सरकारी तंत्र के भरोसे भाजपा ने जीता लोकसभा चुनाव: बादल पत्रलेख कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि सभी ने यह देखा है कि गत लोकसभा चुनाव सरकारी शक्तियों का इस्तेमाल कर जीता गया था। यह जीत रावण की है, राम की नहीं। यही कारण है कि खूंटी में मिली हार की गूंज पूरे देश ने सुनी थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हौसला बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में हम सबकी नजर खूंटी सीट पर रहेगी। आप लोग पूरी लगन के साथ काम करते रहेंए हम आगामी चुनाव में जीत का स्वाद जरूर चखेंगे। इससे पूर्व स्वागत भाषण देते हुए कालीचरण मुंडा ने कहा कि दशहरा के बाद वे गांव-गांव में दौरा कर संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे। बैठक को कोलेबीरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी, पूर्व विधायक थियोडर किड़ो, शषिभूषण राय, लाल अजयनाथ शाहदेव, सुरेन्द्र मिश्रा, विनायक राय समेत पूरे लोकसभा क्षेत्र से आए प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in