कांग्रेस का राज्यस्तरीय किसान सम्मेलन 10 को
कांग्रेस का राज्यस्तरीय किसान सम्मेलन 10 को

कांग्रेस का राज्यस्तरीय किसान सम्मेलन 10 को

रांची, 05 अक्टूबर (हि. स.)। केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से हाल ही में लाए गए किसान विरोधी कृषि कानूनों के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस के निर्देशानुसार 10 अक्टूबर को आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन के आयोजन की तैयारी के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने एक समिति का गठन किया है। इस समिति का प्रभारी झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा को बनाया गया है, जबकि सदस्य के रूप में मदन मोहन शर्मा, अमूल्य नीरज खलखो, डॉ राकेश किरण महतो, केदार पासवान, राजेश चंद्रा, सतीश पॉल मुंजनी,बेलस तिर्की, सन्नी टोप्पो, उज्जवल प्रकाश तिवारी, सुनील सिंह, चंद्रा रश्मि पिंगुवा, जोया प्रवीण, राजू राम, गोपाल पांडे एवं शशांक तिर्की शामिल है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राकेश किरण महतो ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस समिति की बैठक छह अक्टूबर को कांग्रेस भवन में होगी। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में सम्मेलन स्थल का चयन किया जाएगा एवं सभी जिला एवं प्रखंडों से किसान प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में कार्यक्रम की सफलता के लिए रूपरेखा भी बनाई जायेगी। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in