आंदोलित किसानों के समर्थन में बनाई गई भव्य मानव श्रृंखला
आंदोलित किसानों के समर्थन में बनाई गई भव्य मानव श्रृंखला

आंदोलित किसानों के समर्थन में बनाई गई भव्य मानव श्रृंखला

सरायकेला,20 दिसम्बर (हि .स.)। सर्वदलीय समिति के तत्वावधान में रविवार को ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में कृषि बिल के विरोध में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस मानव श्रृंखला में कांग्रेस,झामुमो, राजद, आप समेत अन्य विपक्षी दलों के कार्यकर्ता व हजारों लोग शामिल हुए। इस दौरान जिले के आदित्यपुर से लेकर गम्हरिया तक मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया गया। यह मानव श्रृंखला आदित्यपुर से लेकर गम्हरिया तक मुख्य सड़क के किनारे किया गया था। इस मानव श्रृंखला में शामिल सभी दलों के लोग केंद्र सरकार और कृषि बिल के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर इसे वापस लेने की मांग रहे थे। इस दौरान हाथों में तख्ती और बैनर लेकर किसानों के समर्थन में नारे लगाए गए। इस मौके पर आदित्यपुर आकाशवाणी चौक पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का यह किसान विरोधी काला कानून तुरंत वापस होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्नदाता है तो देश है। अन्नदाता हारेगा तो देश हारेगा। उन्होंने मोदी सरकार से अपील की कि यथाशीघ्र किसान हित में तीनों कृषि बिल वापस लिया जाना चाहिए। इस मानव श्रृंखला में मुख्य रूप से कांग्रेस के योगेंद्र शर्मा उर्फ मुन्ना शर्मा, अंबुज कुमार, जगदीश नारायण चौबे ,समरेंद्र नाथ तिवारी, टेंपो चालक संघ के लखेंद्र महतो , केपी तिवारी, राणा सिंह, अवधेश सिंह, सावन मिश्रा, राजद की शारदा देवी समेत हजारों लोग शामिल थे। हिंदुस्थान समाचार/अभय रंजन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in