अर्नव की गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च
अर्नव की गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च

अर्नव की गिरफ्तारी के खिलाफ भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च

रामगढ़, 05 नवंबर (हि.स.) । मुंबई पुलिस के द्वारा पत्रकार अर्नव गोस्वामी को गिरफ्तार किए जाने के मामले को भाजपा ने अलोकतांत्रिक कदम बताया है। रामगढ़ में गुरुवार की शाम भाजपा नेताओं ने महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला है। कैंडल मार्च का नेतृत्व कर रहे पार्टी जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है प्रेस और जनता की जनतांत्रिक अधिकार हनन करने का। आपातकाल के समय जिस प्रकार जनता सहित लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का दमन हुआ था, आज उसकी यादें ताजा हो गई। महाराष्ट्र में कांग्रेस और उद्धव ठाकरे के इशारे पर मुंबई पुलिस ने पालघर कांड और ड्रग सिंडीकेट का बॉलीवुड कनेक्शन उजागर करने वाले पत्रकार को अनैतिक और अमानवीय तरीके गिरफ्तार किया है। कांग्रेस निर्देशित महाराष्ट्र सरकार ने ड्रग सिंडीकेट और पालघर पर चुप्पी साध ली। इन घटनाओं में शामिल लोगों को बचाने के लिए ही महाराष्ट्र सरकार ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला किया है। महाराष्ट्र सरकार और पुलिस ने यह साबित कर दिया है कि उनके खिलाफ आवाज बुलंद करने वालों की जगह या तो जेल में है या फिर वह इस दुनिया में ही नहीं रहेंगे। इसका स्पष्ट उदाहरण सुशांत की मौत भी है। भाजपा इस गिरफ्तारी का विरोध करते हुए अविलंब उन्हें रिहा करने की मांग करती है। मौके पर प्रोफेसर संजय सिंह, राजू चतुर्वेदी, रंजन फौजी, बिरसा हांसदा, रविन्द्र शर्मा, कैंट मंडल अध्यक्ष राजीव रंजन, सुबोध सिंह, राजेन्द्र कुशवाहा, सुनील वर्णवाल आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in