कारगिल विजय दिवस पर यशवंत सिन्हा ने बहादुर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
कारगिल विजय दिवस पर यशवंत सिन्हा ने बहादुर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस पर यशवंत सिन्हा ने बहादुर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

रामगढ़, 26 जुलाई (हि.स.) । कारगिल विजय दिवस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने रविवार को कहा कि कारगिल विजय दिवस की वर्षगांठ पर मैं अपने सशस्त्र बलों के बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के नेतृत्व में साहस और बलिदान के नए रिकॉर्ड स्थापित किए । मैं बहादुर बिहारियों को भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने हाल ही में गालवान घाटी में बहुत बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी। यशवंत सिन्हा ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने अपने जज्बे और जुनून से हमेशा दुश्मनों को परास्त किया है। कारगिल का युद्ध इस बात के लिए भी याद किया जाता है, कि वहां सैनिकों ने जंग जीती थी, जहां परिस्थितियां बिल्कुल प्रतिकूल थी। लेकिन सारी परिस्थितियों को गिरते हुए दुश्मनों को भारतीय सैनिकों ने खदेड़ा था। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश/ वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in