विश्व जनसंख्या नियंत्रण दिवस पर फाउंडेशन ने पीएमओ को मांग पत्र सौंप नियंत्रण कानून बनाने की मांग की
विश्व जनसंख्या नियंत्रण दिवस पर फाउंडेशन ने पीएमओ को मांग पत्र सौंप नियंत्रण कानून बनाने की मांग की

विश्व जनसंख्या नियंत्रण दिवस पर फाउंडेशन ने पीएमओ को मांग पत्र सौंप नियंत्रण कानून बनाने की मांग की

दुमका, 11 जुलाई (हि.स.)। विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को देशव्यापी स्तर पर पीएम को मांग पत्र सौंपा गया। इस क्रम में राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण मुरारी के निर्देशानुसार जिला में चंदन कुमार के नेतृत्व में संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने कोरोना महामारी के नियमों का पालन करते हुए डीसी राजेश्वरी बी को जनसंख्या नियंत्रण कानून विषयक ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के ओजस्वी नारे लगाते हुए जनसंख्या नियंत्रण विषयक नारे, बढ़ती जो आबादी है, देश की बर्बादी है। दो बच्चों का कानून लागू करो, लागू करो। जन-जन की यही पुकार, दो बच्चे पूरा परिवार जैसे नारे लगाये। फाउंडेशन के सदस्य प्रेम झा ने बताया कि कई नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने मानव अस्तित्व के लिए सबसे बड़ा खतरा बढ़ती जनसंख्या और प्रदूषण बताया है। निरंतर तेज गति से बढ़ती हुई जनसंख्या देश के विकास को अवरुद्ध कर रहा है। अगर देश में इसी रफ्तार से जनसंख्या में वृद्धि होगी तो एक अनुमान के तहत दस वर्षों में भारत जनसंख्या के दृष्टि से पूरे विश्व में प्रथम होगा। बढ़ती जनसंख्या के साथ देश में अशिक्षा, प्राकृतिक संसाधनों में कमी, बेरोजगारी, भुखमरी, बीमारी, अतिक्रमण, अपराध व प्रदूषण में भी अप्रत्याशित वृद्धि होगी। जिससे देश मे गृहयुद्ध के हालात हो जाएंगे। संस्था द्वारा नौ बिंदुओं पर सुझाव देकर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की गई है। बताया कि जनसंख्या विस्फोट की समस्या के समाधान के लिए फाउंडेशन पिछले लगभग 7 वर्षों से लागातर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर मांग उठाते आ रही है। इस अवसर पर चंदन कुमार, रबिंद्र कुमार, गौरव कुमार, सुमित कुमार, आलोक कुमार, संदीप कुमार, पंकज कुमार मंडल आदि उपस्थित थे। हिन्दूस्थान समाचार /नीरज/ सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in