vhp39s-national-vice-president-and-organization-minister-met-kadiya-munda
vhp39s-national-vice-president-and-organization-minister-met-kadiya-munda

विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व संगठन मंत्री ने की कड़िया मुंडा से मुलाकात

खूंटी, 19 जून(हि. स.)। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही और संगठन मंत्री देवी सिंह ने शनिवार को पद्भूषण कड़िया मुंडा से मिलने उनके अनिगड़ा स्थित आवास पहुंचे। विहिप के नेताओं ने कड़िया मुंडा से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और धर्मांतरण पर चर्चा की हुई। विहिप के उपाध्यक्ष और संगठन मंत्री ने वयोवृद्ध नेता से कई मार्गदशन प्राप्त किये। दोनों नेताओं ने कड़िया मुंडा के पुत्र और भाजपा नेता जगन्नाथ मुंडा के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। विहिप के दोनों नेताओं ने कड़िया मुंडा से अकेले में कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया। ज्ञात हो कि लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह कार्यक्रम के अध्यक्ष हैं। विहिप नेताओं और कड़िया मुंडा के बीच हुई बातचीत का ब्यौरा तो नहीं मिला, पर संीाावना जतायी गयी कि मुलाकात के दौराना झारखंड सहित पूरे देश में चल रहे धर्मांतरण को लेकर गंभीर चर्चा हुई। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in